{"_id":"5d8934ba8ebc3e01495098aa","slug":"salman-khan-speak-over-on-quite-sanjay-leela-bhansali-film-inshallah","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'इंशाअल्लाह' के बंद होने पर अब सलमान खान ने तोड़ी चुप्पी, भंसाली को लेकर कही ये बात","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'इंशाअल्लाह' के बंद होने पर अब सलमान खान ने तोड़ी चुप्पी, भंसाली को लेकर कही ये बात
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mishra Mishra
Updated Tue, 24 Sep 2019 02:48 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
बॉलीवुड
- फोटो : indian express
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
संजय लीला भंसाली और सलमान खान के फैंस उस वक्त बहुत खुश हुए थे जब फिल्म इंशाअल्लाह का एलान किया गया। लंबे समय बाद दोनों साथ काम करने वाले थे लेकिन बाद में खबर आई ये फिल्म नहीं बनेगी। फिल्म के डिब्बाबंद होने के बाद कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। खबर ऐसी भी थी कि फिल्म की स्क्रिप्ट में सलमान के हस्तक्षेप के चलते ही भंसाली ने पैर पीछे खीच लिए लेकिन अब इस फिल्म को लेकर सलमान ने खुद सामने आकर बयान दिया है।
2 of 5
Salman Khan
- फोटो : instagram
सलमान खान ने पीटीआई से बात करते हुए कहा कि संजय मेरे बहुत अच्छे दोस्त हैं। इंशाअल्लाह का मतलब होता है खुदा की मर्जी। मुझे लगता है खुदा की यही मर्जी थी।
हाल ही में IIFA अवॉर्ड्स के दौरान आलिया भट्ट से जब इंशाअल्लाह में काम करने के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि इंशाअल्लाह नहीं बन रही है, इंशाअल्लाह अब कुछ और बन रहा है। कम से कम मैं तो उसमें नहीं हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Salman Khan and Alia Bhatt
- फोटो : social media
बीते दिनों जब मुंबई मिरर ने जब सलमान से फिल्म के बारे में पूछा तो उन्होंने कहा, 'फिल्म खामोशी के पहले से ही संजय के साथ दोस्ती है। वो मुझसे मनीषा कोइराला के जरिए मिले थे। इसके बाद हमने हम दिल दे चुके सनम में काम किया। जब वो ये फिल्म मेरे पास लेकर आए तो मुझे पसंद आई और इसे करने का फैसला लिया। मैं एक बात कह सकता हूं कि भंसाली अपनी फिल्म के साथ गद्दारी नहीं कर सकते। मैं चाहता हूं कि वो ये फिल्म बनाएं।'
विज्ञापन
5 of 5
salman khan
- फोटो : social media
इससे पहले सलमान खान ने ट्वीट किया था कि 'संजय लीला भंसाली की फिल्म आगे बढ़ गई है लेकिन इसके बावजूद मैं आपसे ईद 2020 पर मिलूंगा। इंशाअल्लाह।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।