{"_id":"5b69285e4f1c1bb24b8b7328","slug":"salman-khan-speak-up-about-priyanka-exit-from-bharat-and-her-marriage","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"प्रियंका के 'भारत' छोड़ने पर सलमान ने तोड़ी चुप्पी, कहा- 'सुना है उन्हें कोई बड़ी फिल्म मिली है'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
प्रियंका के 'भारत' छोड़ने पर सलमान ने तोड़ी चुप्पी, कहा- 'सुना है उन्हें कोई बड़ी फिल्म मिली है'
Tue, 07 Aug 2018 12:12 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Tue, 07 Aug 2018 12:12 PM IST
विज्ञापन
1 of 7
सलमान खान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
प्रियंका चोपड़ा के 'भारत' छोड़ने के बाद से कई तरह के सवाल खड़े हो रहे हैं । लेकिन इस पर कोई बोलने को तैयार नहीं है । हालांकि फिल्म के डायरेक्टर अली अब्बास जफर ने बाकायदा ट्वीट कर कहा था कि अपने ब्वॉयफ्रेंड के साथ सगाई करने के चलते प्रियंका ने फिल्म छोड़ दी है ।
2 of 7
सलमान खान और प्रियंका चोपड़ा
प्रियंका के जाने के बाद सलमान ने फिल्म में कटरीना कैफ को साइन कर लिया । कल यानी 6 अगस्त को सलमान खान ने अपने जीजा आयुष शर्मा की डेब्यू फिल्म 'लवरात्रि' का ट्रेलर लॉन्च किया । इसके लिए सलमान ने एक बड़ी मीडिया कॉन्फ्रेंस रखी थी ।
3 of 7
सलमान खान
ट्रेलर लॉन्च के कुछ देर पहले सलमान ने आखिरकार प्रियंका के 'भारत' छोड़ने पर बड़ा बयान दिया । उन्होंने कहा, 'मैं उसके लिए बहुत खुश हूं । उस वक्त हमको ये पता चलता है कि उन्होंने वहां पर कोई बहुत बड़ी फिल्म साइन की है। हमें थोड़ा पहले पता चलता तो हम वैसे भी उसको कभी रोकते नहीं ।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
सलमान खान
'हमें तो ऐन वक्त पर पता चला । शूटिंग के 10 दिन पहले पता चला । शूटिंग शुरू हो गई थी मेरी । पर उनके शेड्यूल से 10 दिन पहले पता चला कि वो पिक्चर छोड़ना चाहती हैं । हमने कहा ठीक है । अगर हमारे साथ फिल्म नहीं करना चाहती हैं तो ना करें । उस वक्त कुछ अलग कारण बताए गए थे हमें ।'
विज्ञापन
5 of 7
सलमान खान
'जो भी कारण हो । शादी हो या फिल्म हो । वो उनका फैसला है । हम उसके साथ हैं और चाहते हैं कि वो अच्छा काम करे । अगर यहां पर काम नहीं कर रहीं तो क्या हुआ, वहां पर तो हिंदुस्तान का नाम रोशन कर रही हैं । अगर सलमान खान के साथ काम नहीं करना, वहां के किसी बड़े हीरो के साथ काम कर रही हैं तो भी भारत का नाम तो रोशन होता है ना ।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।