फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मुंबई की सड़कों पर साइकिलिंग करते दिखे सलमान खान, देखते ही फैंस ने ऐसे किया रिएक्ट

Thu, 25 Apr 2019 04:45 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Thu, 25 Apr 2019 04:45 PM IST
विज्ञापन
Salman Khan Spotted doing Cycling on Mumbai Streets
Salman Khan - फोटो : Amar Ujala, Mumbai

बॉलीवुड के दबंग खान हमेशा से ही अपना अलग अंदाज रखते हैं, वह इकलौते ही एक्टर होंगे जो अक्सर साइकिलिंग करने मुंबई की सड़कों पर उतर जाते हैं। गुजरे दिन भी ऐसा ही कुछ हुआ। इंदौर से फिल्म 'दबंग 3' का पहला फेज खत्म कर सलमान (Salman Khan) इन दिनों मुंबई वापिस लौट चुके हैं। अब फिल्म की आगे की शूटिंग मुंबई की फिल्म सिटी में ही चल रही है। बीते दिन मुंबई की सड़कों पर सलमान खान का अलग ही नजारा मिला। 

Salman Khan Spotted doing Cycling on Mumbai Streets
Salman Khan - फोटो : Amar Ujala, Mumbai
तस्वीरों में देखिए सलमान (Salman Khan) किस तरह से मुंबई की इन सड़कों पर भरी गर्मी में साइकलिंग कर रहे हैं। साथ ही उनके कुछ बॉडीगार्ड भी उनके साथ चल रहे हैं। फोटोग्राफरों को देख बॉडीगार्ड समेत सलमान खान भी गुस्सा हो गए और तस्वीरें निकालने के लिए, कुछ इस तरह मना भी करते नजर आए। 'दबंग 3' की शूटिंग के लिए फिल्म सिटी में तीन सेट तैयार किए गए हैं, एक मंदिर, एक घर व एक लेक। 
Salman Khan Spotted doing Cycling on Mumbai Streets
Salman Khan - फोटो : file photo

यहां की शूटिंग खत्म करने के बाद सलमान का सामना साउथ के सुपरस्टार सुदीप से होगा। जिसकी शूटिंग मई से शुरू होगी। फिर कुछ समय का ब्रेक लेकर सलमान अपनी फिल्म 'भारत' के प्रमोशन में लग जाएंगे। सलमान खान की फिल्म 'भारत' का ट्रेलर कुछ दिन पहले ही रिलीज हुआ है। ट्रेलर को फैंस ने अच्छा रिस्पांस दिया है। ऐसे में फिल्म से भी उम्मीद जताई जा रही है।  इस बीच ऐसी खबरें आ रही हैं कि सलमान खान की फिल्म तेरे नाम का सीक्वल बनने वाला है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Salman Khan Spotted doing Cycling on Mumbai Streets
Satish Kaushik - फोटो : social media

कहा जा रहा है कि सतीश कौशिक ही तेरे नाम के सीक्वल को निर्देशित करेंगे। मुंबई मिरर की रिपोर्ट्स के मुताबिक 2003 की बेस्ट फिल्म और सलमान की बेस्ट फिल्मों में से कही जाने वाली तेरे नाम के पार्ट 2 की जल्द ही शूटिंग शुरु होने वाली है। रिपोर्ट्स के मुताबिक सतीश कौशिक ने हाल ही में तेरे नाम की फिल्म की स्क्रिप्ट पूरी की है और अभी वह पंकज त्रिपाठी स्टारर 'कागज' की शूटिंग में बिजी हैं और इसे खत्म करने के बाद वह तेरे नाम की शूटिंग शुरू करेंगे।

विज्ञापन
Salman Khan Spotted doing Cycling on Mumbai Streets
tere naam - फोटो : twitter

16 साल पहले आई फिल्म के पहले पार्ट में जहां लीड एक्टर सलमान खान और भूमिका चावला थीं। इस बार यह सितारे होंगे या नहीं, इस बारे में सतीश कौशिक ने कोई जानकारी नहीं दी है। दरअसल 'तेरे नाम' तमिल की एक फिल्म 'सेतु' का रीमेक थी। इसी फिल्म के दौरान अनुराग कश्यप और सलमान खान की दुश्मनी शुरू हुई थी। दरअसल, पहले इस फिल्म का निर्देशन अनुराग कश्यप कर रहे थे। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed