फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सलमान की वजह से मेकर्स को बदलना पड़ा पूरा शेड्यूल, इस तरह से कर रहे हैं आखिरी गाने की शूटिंग

Fri, 13 Apr 2018 01:01 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 13 Apr 2018 01:01 PM IST
विज्ञापन
Salman Khan spotted in Mumbai film city while shooting Race 3 famous song Allah Duhai Hai
Salman - फोटो : spotboy.com
बॉलीवुड एक्टर सलमान खान कुछ दिन पहले ही बेल पर रिहा हुए हैं। जिसके बाद उनके फैंस और परिवार वाले सुकून में हैं तो वहीं सलमान के रुके प्रोजेक्ट को फिर से हरी झंडी मिल गई। इस बीच सलमान खान की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं जिसमें वह जैकलीन और डेजी के साथ नजर आ रहे हैं।
Salman Khan spotted in Mumbai film city while shooting Race 3 famous song Allah Duhai Hai
Salman - फोटो : spotboy.com
खबरों की मानें तो सलमान खान की यह तस्वीरें मुंबई फिल्म सिटी की है। जहां पर दबंग खान 'रेस3' फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं। जिसमें उनके साथ जैकलीन और डेजी शाह दिखाई दे रही हैं। जानकारी के मुताबिक फिल्म सिटी में 'रेस3' के फेमस गाने 'अल्लाह दुहाई' की शूटिंग हो रही है।
Salman Khan spotted in Mumbai film city while shooting Race 3 famous song Allah Duhai Hai
Jacqueline Fernandez - फोटो : spotboy.com
इन तस्वीरों में जैकलीन कभी बाइक पर बैठे दिखाई दे रही हैं तो कभी मस्ती करते हुए। सलमान क्रू मेंबर के साथ बात करते हुए नजर आ रहे हैं, जबकि डेजी कूल लुक में दिखाई दीं। इन तस्वीरों को देखकर इतना तो जरूर कहा जा सकता है कि हमेशा की तरह इस 'रेस3' के फेमस गाने 'अल्लाह दुहाई' को कुछ खास बनाने की तैयारी की जा रही है जिसमें बाइक का इस्तेमाल किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Salman Khan spotted in Mumbai film city while shooting Race 3 famous song Allah Duhai Hai
Daisy - फोटो : spotboy.com
काला हिरण शिकार मामले में सलमान को दो शर्तों पर बेल दी गई थी। इन शर्तों में 7 मई को कोर्ट में दोबारा हाजिर होना और देश छोड़ने से पहले कोर्ट की परमिशन लेना शामिल हैं। ऐसे में मेकर्स ने 'रेस 3' के आखिरी गाने को मुंबई में ही फिल्माने का फैसला लिया। आपको बता दें, जेल जाने से पहले सलमान खान अबु धाबी में फिल्म के आखिरी पड़ाव की शूटिंग कर रहे थे। 
विज्ञापन
Salman Khan spotted in Mumbai film city while shooting Race 3 famous song Allah Duhai Hai
salman khan race 3
'रेस3' फिल्म ईद पर रिलीज होगी जिसे लेकर फैंस काफी एक्साइटेड हैं। इस फिल्म में सलमान खान के अलावा जैकलीन फर्नांडीज,डेजी शाह, अनिल कपूर, बॉबी देओल और साकिब सलीम लीड रोल में हैं। कुछ दिन पहले ही इस फिल्म में सभी एक्टर्स के लुक सामने आए थे जिसे काफी पसंद किया गया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed