फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कान में हिना खान के लुक का एडिटर ने उड़ाया मजाक, सलमान खान ने ऐसे दिया करारा जवाब

Sat, 18 May 2019 12:57 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Sat, 18 May 2019 12:57 PM IST
विज्ञापन
salman khan support to hina khan when editor trolled cannes controversy
salman khan, hina khan - फोटो : social media

बॉलीवुड के सितारे इन दिनों कान फिल्म फेस्टिवल में अपना जलवा बिखेर रहे हैं। दीपिका पादुकोण, प्रियंका चोपड़ा, कंगना रनौत और हिना खान समेत दूसरे सितारे अपने लुक से सुर्खियां बटोरने में कामयाब रहे हैं। इस बीच हिना खान को लेकर ऐसा कुछ हुआ कि सलमान खान भी रिएक्शन दिए बिना नहीं रह पाए।

salman khan support to hina khan when editor trolled cannes controversy
hina khan - फोटो : social media

दरअसल, कान 2019 में हिना खान ने डेब्यू किया है। वो अपनी फिल्म लाइन्स की स्क्रीनिंग के सिलसिले में पहुंची हैं। टीवी की दुनिया में नाम कमाने के बाद हिना अब बॉलीवुड में कदम रखने वाली हैं। कान में पहुंचीं हिना खान को लेकर फिल्मफेयर मैगजीन के एडिटर जितेश पिल्लई ने उन्हें ट्रोल करने की कोशिश की लेकिन ये उन पर ही भारी पड़ गया।

salman khan support to hina khan when editor trolled cannes controversy
hina khan - फोटो : social media

जितेश पिल्लई ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर हिना के लुक्स पर लिखा कि 'अचानक कान, चांदीवली स्टूडियो बन गया है क्या?' एडिटर के इस बयान की बॉलीवुड और टीवी की दुनिया के कई सेलिब्रिटीज निंदा कर रहे हैं। इस कड़ी में सलमान खान का नाम जुड़ गया है। अपकमिंग फिल्म भारत के एक गाने को लॉन्च करने पहुंचे सलमान ने पहले तो कहा कि उन्हें इस मामले पर कुछ पता नहीं है। जब वहां मौजूद पत्रकारों ने उन्हें बताया तो सलमान ने तंज कसते हुए कहा कि 'एक एडिटर के लिए ये एक जिम्मेदारी भरा कमेंट है। उन्होंने सोच-समझकर कमेंट किया है। मुझे नहीं समझ आया कि वो क्या कहना चाह रहे थे कि चांदीवली, कान बन गया या कान, चांदीवली।'

विज्ञापन
विज्ञापन
salman khan support to hina khan when editor trolled cannes controversy
hina khan - फोटो : social media

इससे पहले हिना खान ने भी सोशल मीडिया पर इस कमेंट का करारा जवाब दिया। उन्होंने लिखा कि 'मैं काफी दृढ़ हूं। मैं लगातार ऐसी ही रहूंगी। मुझे नहीं पता मैं कहां से हूं। ना ही इसकी जरूरत है। कृपया किसी जगह के आधार पर मुझेे डिफाइन ना करें। हमेशा की तरह आगे भी मैं कड़ी मेहनत करूंगी और अपने बलबूते एक जगह बनाने में कामयाब रहूंगी। ये मेरा आपसे वादा है।' बाद में विवाद बढ़ता देख एडिटर ने अपने बयान पर माफी मांगी ली है।



 

विज्ञापन
salman khan support to hina khan when editor trolled cannes controversy
hina khan - फोटो : social media

बता दें कि रेड कारपेट लुक के लिए हिना ने सिल्वर ग्लिटर गाउन कैरी किया था। हिना का यह गाउन  Ziad Nakad ने डिजाइन किया था। अपने लुक को पूरा करने के लिए हिना ने मिनिमल मेकअप के साथ न्यूड लिपस्टिक लगा रखी थी। हेयरस्टाइल में उन्होंने बन बना रखा था, जो उनके लुक पर परफेक्ट जा रहा था।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed