एक साल पहले प्रियंका चोपड़ा ने दिया था ऐसा 'धोखा', तिलमिलाए सलमान ने फिर से कसा तंज
भारत फिल्म की लीड स्टारकास्ट सलमान खान और कटरीना कैफ प्रमोशन में जुट गए हैं। दोनों नेे अली अब्बास जफर के साथ ट्विटर पर लाइव इंटरव्यू किया और फैंस के सवालों के जवाब दिए। इसी दौरान एक यूजर ने कटरीना से पूछा कि उन्हें इस रोल के लिए कितनी मेहनत करनी पड़ी? जिस पर कटरीना बताती हैं कि उन्हें दो महीने तक इसके लिए तैयारी करनी पड़ी क्योंकि उम्र के कई पड़ाव को दिखाना था।
#TeamBharatOnTwitter is now Live! Thank you for all your questions, watch to find out if we pick yours! https://t.co/GTGFIrceDi
प्रियंका ने भारत फिल्म छोड़ने की वजह बताई थी कि वो जल्द शादी करने वाली हैं जिससे वो फिल्म पर पूरा ध्यान नहीं दे पाएंगी। जबकि भारत छोड़ने के बाद उन्होंने फरहान अख्तर के साथ फिल्म स्काई इज द पिंक साइन कर ली। प्रियंका के इस बयान के बाद सलमान खान ने कहा था कि 'शादी करने के लिए अगर उन्हें वक्त चाहिए था तो उन्हें बताना चाहिए था।'
भारत साउथ कोरियन फिल्म ओड टू माय फादर पर आधारित है। इस फिल्म में सलमान और कटरीना के अलावा सुनील ग्रोवर, दिशा पाटनी, जैकी श्रॉफ सहित कई और स्टार्स नजर आएंगे। यह फिल्म ईद के मौके पर 5 जून को रिलीज होगी।
