फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सलमान खान ने किया खुलासा, इस वजह से आलीशान बंगला छोड़ छोटे फ्लैट में करते हैं गुजारा

Wed, 18 Mar 2020 07:15 PM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Wed, 18 Mar 2020 07:15 PM IST
विज्ञापन
Salman Khan tells why he is living a small flat of Galaxy Apartment with his family
salman khan - फोटो : Social Media

बॉलीवुड के सुल्तान यानि सलमान खान के चर्चे दुनियाभर में हैं। उनकी फिल्में करोड़ों की कमाई करती हैं। पैसा, दौलत और शोहरत की सलमान के पास कोई कमी नहीं है। लेकिन आज भी सलमान गैलेक्सी अपार्टमेंट के छोटे से फ्लैट में रहते हैं। इतना बड़ा स्टार एक छोटे से फ्लैट में ही क्यों रहना चाहता है जब ये सवाल सलमान के सामने आया तो उन्होंने इसकी वजह बताई।

Salman Khan tells why he is living a small flat of Galaxy Apartment with his family
Salman Khan - फोटो : Social Media

एक इंटरव्यू में सलमान ने कहा, 'मैं किसी बड़े और लग्जरी बंगले के बजाए बांद्रा स्थित अपने फ्लैट में रहना पसंद करता हूं क्योंकि मेरे ऊपर वाले फ्लैट में मेरे माता-पिता रहते हैं। मैंने बचपन में यहां काफी उलटी-सीधी चीजें देखी हैं, लेकिन इससे अलग होने का विचार तक नहीं आया।'

Salman Khan tells why he is living a small flat of Galaxy Apartment with his family
Galaxy apartment house - फोटो : amar ujala mumbai

सलमान ने आगे कहा, 'हमारी पूरी बिल्डिंग एक परिवार की तरह है। जब हम छोटे थे तो बिल्डिंग के सभी बच्चे नीचे बगीचे में एक साथ खेलते थे और कभी-कभी वहां सो भी जाया करते थे। कोई अलग नहीं था, सभी घरों को अपना माना जाता था और हम खाना खाने के लिए किसी के घर भी चले जाते थे। मैं अब भी उसी फ्लैट में रहता हूं क्योंकि मेरे पास उस घर से जुड़ी अनगिनत यादें हैं।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Salman Khan tells why he is living a small flat of Galaxy Apartment with his family
salim khan

इससे पहले सलमान खान के पिता सलीम खान ने एक इंटरव्यू में बताया था कि वह साल 1973 में अमिताभ बच्चन की फिल्म जंजीर रिलीज होने के बाद गैलेक्सी अपार्टमेंट में आए थे। यहां आने के बाद उन्होंने सोचा कि यही उनका आखिरी ठिकाना होगा। उन्होंने कहा था कि सलमान ने लिए एक बड़ा बंगला लेना बहुत आसान है लेकिन वो हमारे साथ यहां अपार्टमेंट में रहता है इसकी वजह मैं हूं। उन्होंने ये भी कहा था मैं अगर इस घर को छोड़ूंगा तो मेरा दिल रोएगा। यहां से जाने के बाद मैं कभी खुश नहीं रह पाऊंगा।

Coronavirus: मार्च में रिलीज हुईं ये वेब सीरीज और शॉर्ट फिल्में, घर बैठे ऐसे करें एन्जॉय

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed