{"_id":"5e71f3138ebc3ea7f7698deb","slug":"tanushree-dutta-birthday-song-from-horn-ok-pleassss-started-controversy-nana-patekar-and-tanushree","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इस वजह से तनुश्री ने खुद को वैन में किया था बंद, नाना पर लगाया था गंभीर आरोप, राखी को मिला था फायदा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
इस वजह से तनुश्री ने खुद को वैन में किया था बंद, नाना पर लगाया था गंभीर आरोप, राखी को मिला था फायदा
भारत में मीटू मूवमेंट को देश भर में फैलाने वाली अभिनेत्री तनुश्री दत्ता का 19 मार्च को जन्मदिन है। साल 1984 को झारखंड के जमशेदपुर में एक बंगाली परिवार में जन्मी तनुश्री ने वहीं अपनी स्कूली पढ़ाई पूरी की। ग्रेजुएशन करने के दौरान ही वह मॉडलिंग करने लगीं और पढ़ाई बीच में छोड़ दी। तनुश्री ने साल 2003 में मिस इंडिया का खिताब जीता था। उसके बाद वह कई बड़ी फिल्मों का हिस्सा बनीं।
2 of 5
tanushree
लेकिन आज हम बात करेंगे उस गाने की शूटिंग के दौरान की कहानी जिसकी वजह से तनुश्री ने नाना पाटेकर पर यौन शोषण का आरोप लागाया। दरअसल तनुश्री ‘फिल्म ‘हॉर्न ओके प्लीज’ में लीड किरदार निभा रही थीं लेकिन एक गाने को लेकर नाना पाटेकर और तनुश्री में विवाद हो गया जिसके बाद तनुश्री ने ये फिल्म छोड़ दी। फिल्म छोड़ने के बाद रिमी सेन ने हॉर्न ओके प्लीज में लीड किरदार निभाया था।
3 of 5
rakhi, tanushree
इस फिल्म का आइटम नंबर बाद में राखी सांवत ने किया था। गाने के बोल थे 'नियत का सौदा है'। इस गाने में राखी सावंत नाना पाटेकर के साथ डांस करती दिखाई दी थीं। राखी ने एक इंटरव्यू में इस गाने की शूटिंग के दैरान का किस्सा बताते हुए कहा था- नाना पाटेकर के कहने पर जब मैं सेट पर पहुंची तब तनुश्री ने खुद को वैनिटी वैन में कैद कर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
rakhi sawant and tanushree
- फोटो : social media
राखी ने बताया था- गोरेगांव के फिल्मिस्तान स्टूडियो में गाने की शूटिंग हो रही थी, मैंने घबराकर मास्टर जी से पूछा था, 'ये सब क्या हो रहा है।' इसपर उन्होंने कहा, 'ये गाना तनुश्री दत्ता का था, हमने थोड़ा शूट भी किया था। 4-5 घंटे से हम उसे बुला रहे हैं पर वह वैन का दरवाजा ही नहीं खोल रही है।' राखी ने बताया कि मैंने सोचा मैं उसे फोन करूं तो उसने मेरा भी फोन नहीं उठाया।'
विज्ञापन
5 of 5
Tanushree Dutta
- फोटो : Amar Ujala, Mumbai
तनुश्री ने 25 सितंबर 2018 को एक इंटरव्यू में कहा था कि 2008 में फिल्म 'हॉर्न ओके प्लीज' के सेट पर एक गाने की शूटिंग के दौरान नाना पाटेकर ने उन्हें गलत तरीके से छूने की कोशिश की और कोरियोग्राफर के साथ मिलकर गाने में कुछ इंटीमेट डांस स्टेप करवाए थे। ये बहुत ही शर्मिंदा करने वाला और मेरे आत्म-सम्मान को चोट पहुंचाने वाला हादसा था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।