कोरोना वायरस से सावधानी बरतने के चलते बड़ी मात्रा में लोग घरों से बाहर नहीं निकल रहे हैं। ऐसे में जहां कुछ लोगों को घर से ही काम करने के निर्देश दिए गए हैं तो वहीं कुछ लोगों को छुट्टी दे दी गई है। लेकिन इस बीच ग्रीस की एक लड़की ने कोरोना वायरस के तनाव से बचने के लिए एक अनोखा ही अंदाज अपनाया है।
VIDEO: कोरोना वायरस के तनाव के बीच विदेशी लड़की का डांस वायरल, बॉलीवुड अभिनेत्री ने कही ये बात
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो को मिस्टर बेलुश नाम के ट्विटर हैंडल से शेयर किया गया है। इस वीडियो में एक जर्मनी की लड़की डांस करते नजर आ रही है। इस वीडियो पर खुद माधुरी दीक्षित ने भी कमेंट किया है।
वायरल पोस्ट के कैप्शन में लिखा गया है, ' 'कोरोनावायरस की वजह से जब पूरी दुनिया तनाव में है, तब मेरी सहकर्मी कैटेरिना कोरोसिदू इस वायरस के तनाव से खुद को दूर रहने के लिए डांस को एन्जॉय कर रही है। कैटेरिना ग्रीस से है और प्रसिद्ध भारतीय अभिनेत्री माधुरी की बड़ी फैन है।'
While the world is in stress because of #coronavirus, my colleague Katerina Korosidou is enjoying dancing at work to get away from Corona stress.
Katerina is from Greece and a huge fan of famous Indian actress Madhuri Dixit @MadhuriDixit.
Let's make Katerina famous 🙏. pic.twitter.com/egEjGGsv0p
इस वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स खूब कमेंट कर रहे हैं। एक तरफ जहां लोग जमकर इस वीडियो की तारीफ कर रहे हैं तो वहीं एक सोशल मीडिया यूजर ने लड़की को बिग बॉस की आगामी कंटेस्टेंट भी बता दिया है। वहीं माधुरी ने वीडियो को रिट्वीट करते हुए लिखा, 'वीडियो बहुत पसंद आया... ऐसी कई चीजें हैं जिन्हें हम घर पर कर सकते हैं। अपने प्रियजनों के साथ वक्त बिता सकते हैं, नई चीजों को खोजकर सीख सकते हैं। वर्कआउट, डांस, सिंगिंग समेत वे सभी चीजें कर सकते हैं, जो वक्त की कमी की वजह से आप नहीं कर सके। चलो इस वक्त का ज्यादा से ज्यादा लाभ लें। सुरक्षित रहें और घर पर रहें।'
Loved this video... There are soo many things that we can do at home, spend time with our loved ones, learn & discover new things, workout, dance, sing & do whatever you never got to do because of your busy schedule. Let's make the most of this time, stay safe & stay home! https://t.co/4LJMEVyKqx
माधुरी के वीडियो को रिट्वीट करने के बाद कैटेरिना का एक और वीडियो सामने आया है जिसमें वो सभी को शुक्रिया करती नजर आ रही हैं। वीडियो के कैप्शन में लिखा, ' नमस्ते इंडिया, उन सभी को मेरा शुक्रिया जिन्होंने इस वीडियो को पसंद किया। मैं माधुरी जी की बड़ी फैन हूं और जल्दी ही और भी वीडियोज शेयर करूंगी।'
Namaeste India 🇮🇳🙏
I would like to thanks everyone for supporting my video.
I'm a big fan of Madhuri Ji & soon I will do another video & I hope I will get ur support.
Lots of love to friends in India especially to @MadhuriDixit Ji.
Katerina korosidou. pic.twitter.com/YHDHBZLBbB
पढ़ें: Coronavirus: आइसोलेशन में अमिताभ, वायरल वीडियो से बढ़ा रहे हैं जागरुकता