बॉलीवुड अभिनेत्री ईशा गुप्ता फिल्मों में कम ही नजर आती हैं लेकिन अपनी बोल्ड तस्वीरों से वो जरूर सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। ईशा ने इस बार अपना एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वो बाथटब में नजर आ रही हैं। बोल्ड अंदाज में नजर आ रहीं ईशा के इस वीडियो पर लाखों लाइक्स आ चुके हैं।
बाथटब में बोल्ड अंदाज में दिखीं इमरान हाशमी की हीरोइन, वीडियो आया सामने
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाथटब में नहाते हुए ईशा ने ये वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। वीडियो के साथ ईशा ने कैप्शन में लिखा- #teaser । कैप्शन देख ऐसा लग रहा वीडियो किसी शूट का है। जल्द ही इसका पूरा वीडियो भी आ जाएगा।
ईशा ने व्हाइट कलर का ट्रांसपैरेंट टॉप पहन रखा है। उन्होंने बालों को खुला छोड़ा है। लाइट मेकअप के साथ उन्होंने मरून कलर की लिप्स्टिक लगाई है। ईशा के इस वीडियो पर कमेंट भी खूब आ रहे हैं। कोई उनकी बोल्ड अदाओं की तारीफ कर रहा है तो कोई उनके अंदाज पर फिदा है।
A post shared by Esha Gupta🌎 (@egupta) on
ईशा इन दिनों जी5 की चर्चित वेब सीरीज 'रिजेक्ट्स' के दूसरे सीजन की शूटिंग थाइलैंड में कर रही हैं। ऐसे में माना जा रहा है उन्होंने जो वीडियो शेयर किया है वो आने वाली वेबसीरीज का हो सकता है। इस सीरीज से ईशा का डिजिटल डेब्यू होने जा रहा है, सीरीज में वह एक पुलिस अफसर के किरदार में दिखेंगी। प्रकाश झा निर्देशित फिल्म 'चक्रव्यूह' के बाद ये दूसरा मौका होगा जब वह पुलिस बनेंगी।
ईशा गुप्ता अपनी पहली ही बॉलीवुड फिल्म से छा गई थीं। उन्होंने महेश भट्ट की फिल्म 'जन्नत 2' से डेब्यू किया था। फिल्म में उनके अपोजिट इमरान हाशमी थे। ईशा बॉलीवुड में आने से पहले मॉडलिंग करती थीं । उन्होंने फेमिना मिस इंडिया 2007 में भाग लिया था। यहां उन्हें मिस फोटोजेनिक का अवॉर्ड मिला था।
'कोरोना' के बीच मालदीव्स में मस्ती करती दिखीं 'शाका लाका बूम बूम' की करुणा, तस्वीरें हो रहीं वायरल