फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कोरोना वायरस को लेकर आलिया भट्ट की मां ने किया ऐसा ट्वीट, मांगनी पड़ गई माफी

Wed, 18 Mar 2020 05:37 PM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Wed, 18 Mar 2020 05:37 PM IST
विज्ञापन
alia bhatt mother soni razdan share a old video of delhi airport coronavirus
soni razdan and alia bhatt - फोटो : twitter

दुनियाभर में कोरोना वायरस को लेकर लोग दहशत में हैं। इधर भारत में कोरोना वायरस मरीजों की संख्या बढ़कर 152 हो गई है। इस बीच बॉलीवुड स्टार आलिया भट्ट की मां सोनी राजदान ने एक ट्वीट किया जिसमें नई दिल्ली एयरपोर्ट पर लोग चिल्ला रहे थे कि हमें मार डालो। उनके इस ट्वीट के बाद बवाल मच गया।

alia bhatt mother soni razdan share a old video of delhi airport coronavirus
आलिया भट्ट और सोनी राजदान - फोटो : social media

सोनी राजदान ने एक वीडियो ट्वीट करते हुए लिखा, 'नई दिल्ली इंटरनेशल एयरपोर्ट के टी-3 टर्मिनल पर आज। अब वो बाहर से आने वाले यात्रियों के पासपोर्ट ले रहे हैं और जब तक कि वो सारे टेस्ट पास नहीं कर लेते तब तक उनको वो पासपोर्ट वापस नहीं किए जा रहे हैं। यहां तक कि भारतीय यात्रियों को भी भारतीय पासपोर्ट के साथ एग्जिट करने की अनुमति नहीं मिल रही है। यात्री पुलिस पर चिल्ला रहे हैं और कह रहे हैं कि हमें मार डालो।'

alia bhatt mother soni razdan share a old video of delhi airport coronavirus
Alia Bhatt, Soni Razdan - फोटो : instagram

सोनी राजदान के ट्वीट के कुछ देर बात इस वीडियो को डिलीट कर दिया गया। इसके बाद दिल्ली एयरपोर्ट के अधिकारिक अकाउंट से सोनी राजदान को जवाब मिला कि ये वीडियो पुराना पुराना है। अब एयरपोर्ट पर सभी प्रक्रियाओं को सुव्यवस्थित किया जा चुका है। संचालन पूरी तरह से सामान्य है। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन
alia bhatt mother soni razdan share a old video of delhi airport coronavirus
Soni Razdan - फोटो : amar ujala

इस ट्वीट के बाद सोनी राजदान ने माफी मांगते हुए लिखा, 'इस वीडियो के लिए क्षमा करें, मैं इस उम्मीद में ऐसा कह रही हूं कि यह प्रक्रिया बेहतर तरीके से की गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय कृपया ध्यान दें। यात्रियों से दोबारा माफी मांगती हूं।'
 

विज्ञापन
alia bhatt mother soni razdan share a old video of delhi airport coronavirus
soni razdan and mahesh bhatt - फोटो : instagram

इसके बाद एक और ट्वीट में सोनी राजदान ने लिखा, 'मैंने ट्वीट को तुरंत हटा दिया क्योंकि यह स्पष्टीकरण दिल्ली हवाई अड्डे द्वारा जारी किया गया है। मेरी एकमात्र चिंता उन लोगों की सुरक्षा थी जो वायरस को एक दूसरे को (और दूसरों को) फैलाने के तरीके के कारण हो सकते थे।'
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed