फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'आउटब्रेक' से लेकर 'कंटेजियन' तक खतरनाक वायरस पर बन चुकी हैं फिल्में, एक में तो बंदर ने मचाई तबाही

Wed, 18 Mar 2020 05:32 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Wed, 18 Mar 2020 05:32 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus movies based on outbreaks contagion virus carriers:  Here Are Top Virus Based Movies
Coronavirus - फोटो : ट्विटर

कोरोना वायरस का पहला मामला 2019 के आखिर में चीन के वुहान शहर में पाया गया था। इसके बाद से ही वायरस ने पूरे विश्व में इस कदर अपना संक्रमण फैलाया कि लोग खौफ में जीने को मजबूर हैं। लेकिन एक तरफ जहां बॉलीवुड ने इस वायरस पर भी फिल्म बनाने का फैसला कर लिया है वहीं हॉलीवुड इस मामले में भी आगे है। हॉलीवुड में वायरस पर कई फिल्में बन चुकी हैं। आइए आगे की स्लाइड में जानते हैं कौन सी हैं वो फिल्में।

Coronavirus movies based on outbreaks contagion virus carriers:  Here Are Top Virus Based Movies
आउटब्रेक - फोटो : ट्विटर

आउटब्रेक
वुल्फगैंग पीटरसन के निर्देशन में बनी इस फिल्म में बंदरों से फैले वायरस की कहानी दिखाई गई थी। इस फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे अफ्रीकन रेन फॉरेस्ट से लाए गए बंदरों की वजह से फैले वायरस से बचाव के लिए वैज्ञानिक मेहनत करते हैं। फिल्म में केविन स्पेसी, मॉर्गन फ्रीमैन, डस्टिन हॉफमैन जैसे स्टार्स ने अभिनय किया है।

Coronavirus movies based on outbreaks contagion virus carriers:  Here Are Top Virus Based Movies
कंटेजियन - फोटो : ट्विटर

कंटेजियन
2011 में आई स्टीवन सोडरबर्ग की फिल्म 'कंटेजियन' कोरोना वायरस के बढ़ने के बाद सोशल मीडिया पर ट्रेंड हो रही है। इस फिल्म में ग्वेनिथ पल्ट्रो, मारिऑन कोटिलार्ड, ब्रेयान क्रेन्सटन, मैट डेमन, लॉरेन्स फिशबर्न, जूड लॉ, केट विंसलेट और जेनिफर ने एक्टिंग की है। यह फिल्म 2009 में फैले स्वाइन फ्लू के वायरस के फैलने पर आधारित थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Coronavirus movies based on outbreaks contagion virus carriers:  Here Are Top Virus Based Movies
थॉ - फोटो : ट्विटर

द थॉ
फिल्म में चार इकोलॉजी रिसर्च छात्रों की कहानी दिखाई गई है। इस रिसर्च के दौरान छात्रों को पता लगता है कि ग्लोबल वॉर्मिंग के कारण पिघलती हुई बर्फ में पैरासाइट भी जमा हुआ है, जो दुनिया में महामारी फैला सकता है। फिल्म में वेल किल्मर ने अहम भूमिका निभाई थी। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल हुई थी।

विज्ञापन
Coronavirus movies based on outbreaks contagion virus carriers:  Here Are Top Virus Based Movies
फ्लू - फोटो : ट्विटर

फ़्लू
यह दक्षिण कोरियाई फिल्म एक ऐसी महामारी के बारे में बताती है जो H5N1 के घातक तनाव के कारण होती है और 36 घंटे के भीतर अपने पीड़ितों को मार देती है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed