दुनियाभर में कोरोना का कहर लगातार जारी है। देशभर में फिल्म थियेटर, स्कूल, कॉलेज सब बंद कर दिए गए हैं। लोग डर के मारे घरों में बैठे हैं। सभी सार्वजनिक स्थान भी बंद कर दिए गए हैं। यहां तक कि बॉलीवुड पर भी इसका गहरा असर दिखाई दे रहा है। तमाम सेलिब्रिटीज भी इन दिनों घर पर ही बैठे हैं। ऐसे में एक अभिनेत्री ऐसी हैं जो मालदीव्स के बीच पर मस्ती करती हुई दिखाई दी हैं। ये अभिनेत्री हैं हंसिका मोटवानी।
'कोरोना' के बीच मालदीव्स में मस्ती करती दिखीं 'शाका लाका बूम बूम' की करुणा, तस्वीरें हो रहीं वायरल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
'शका-लका बूम-बूम' से टेलीविजन की दुनिया में कदम रखने वाली अभिनेत्री हंसिका मोटवानी की ये तस्वीरें काफी वायरल हो रही हैं। जहां एक तरफ कोरोना का असर देखते हुए सबी घर पर बैठना पसंद कर रहे हैं। ऐसे में हंसिका मोटवानी छुट्टियां मनाने मालदीव्स पहुंची हैं। हंसिका बॉलीवुड और साउथ की फिल्मों का जाना-माना नाम हैं। फिल्मों से इतर अभिनेत्री सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं।
View this post on Instagram
Looking at my bright future 😉👒🇲🇻 #islandlife #movenpickmaldives #maldives
A post shared by Hansika Motwani (@ihansika) on
हंसिका ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए अपनी कई तस्वीरें साझा की हैं। इन सभी तस्वीरों में हंसिका एकदम ग्लैमरस दिखाई दे रही हैं। हंसिका की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं। हंसिका ने कई तस्वीरों साझा की हैं। इनमें से एक तस्वीर के साथ उन्होंने कैप्शन लिखा है, 'अपने अच्छे भविष्य की ओर देखते हुए'।
View this post on Instagram
A post shared by Hansika Motwani (@ihansika) on
हंसिका की इन तस्वीरों को उनके फैन्स भी काफी पसंद कर रहे हैं। ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर आते ही वायरल होना शुरू हो गई हैं। हंसिका वैसे बी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वो अपनी कई तस्वीरें फैन्स के साथ साझा करती रहती हैं। फैन्स भी उनके सभी पोस्ट पसंद करते हैं।
View this post on Instagram
A post shared by Hansika Motwani (@ihansika) on
गौरतलब है कि हंसिका ने चाइल्ड एक्टर के तौर पर इंडस्ट्री में कदम रखा था। हंसिका ने 'शाका लाका बूमबूम' सीरियल से पहचान बनाई थी। इसके बाद वो 'देश में निकला होगा चांद' सीरियल में भी नजर आईं। हंसिका ने कई फिल्मों में भी चाइल्ड एक्टर के तौर पर काम किया। इसके बाद उन्होंने दक्षिण भारतीय फिल्मों की ओर रुख कर लिया। हंसिका हिमेश रेशमिया की फिल्म 'आपका सुरूर' में भी दिखाई दीं थीं।