मुंबई पुलिस के संयुक्त आयुक्त विश्वास नांगरे पाटिल ने अभिनेता सलमान खान और उनके पिता को मिली धमकी के मामले में महाराष्ट्र के गृहमंत्री दिलीप वालसे पाटिल से मुलाकात की। पुलिस के अनुसार, धमकी भरा पत्र भेजने से पहले सलमान खान के घर की रेकी की गई थी। इसके साथ ही मुंबई पुलिस ने इस मामले में बिश्नोई गिरोह के शामिल होने की आशंका भी जताई है।
Salman Khan: धमकी देने से पहले की गई थी सलमान खान के घर की रेकी, पूछताछ में मुकरा गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली पुलिस की पूछताछ में हुआ खुलासा
Delhi Police questioned jailed gangster Lawrence Bishnoi in connection with the threat letter to actor Salman Khan. He said that he has no hand in this matter and does not know who issued that letter: Delhi Police
वहीं दिल्ली पुलिस ने अभिनेता सलमान खान को धमकी भरे पत्र के सिलसिले में जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई से पूछताछ की। इस दौरान लॉरेंस बिश्नोई ने अपने ऊपर लगे आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि उनका इस मामले में कोई हाथ नहीं है और उन्हें नहीं पता कि वह पत्र किसने जारी किया है।
पुलिस को क्यों है लॉरेंस बिश्नोई पर शक?
बिश्नोई से इसलिए पूछताछ की जा रही है क्योंकि गैंगस्टर ने 2018 में सलमान को धमकी दी थी। 'रेस 3' की शूटिंग के दौरान उन्होंने कहा था कि वह जोधपुर में सलमान की हत्या करेंगे। पूछताछ के दौरान भी लॉरेंस बिश्नोई ने इस बात को कुबूला और कहा कि उसने अपने कथित सहयोगी संपत नेहरा को कुछ साल पहले सुपरस्टार की हत्या को अंजाम देने के लिए कहा था। वह मुंबई आया था और इलाके और गैलेक्सी अपार्टमेंट की रेकी की थी। हत्या के लिए तीन से चार लाख की आरके स्प्रिंग राइफल का ऑर्डर भी दिया था। लेकिन प्लान को अंजाम देने से पहले ही पुलिस ने पकड़ लिया।
इस वक्त क्या कर रहे हैं सलमान खान?
इन सबके के बीच अभिनेता सलमान खान अपनी आगामी फिल्म 'कभी ईद कभी दिवाली' की शूटिंग में व्यस्त हैं। बता दें कि अभिनेता ने अपनी फिल्म का टाइटल बदलकर 'भाईजान' रख लिया है।