{"_id":"62a197dc4428ed683b2f98af","slug":"salman-khan-threat-letter-mumbai-police-question-siddhesh-kamble-held-in-moosewala-murder-case","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Salman Khan Threat Case: सलमान खान को धमकी मामले में महाकाल और शूटर संतोष जाधव का नहीं है सीधा कनेक्शन, लेकिन...","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Salman Khan Threat Case: सलमान खान को धमकी मामले में महाकाल और शूटर संतोष जाधव का नहीं है सीधा कनेक्शन, लेकिन...
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: वर्तिका तोलानी
Updated Thu, 09 Jun 2022 12:56 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
सलमान खान
- फोटो : insta
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अभिनेता सलमान खान और उनके पिता को धमकी देने वाले एक पत्र की जांच कर रही मुंबई क्राइम ब्रांच की टीम गुरुवार को पुणे शहर पहुंची। यहां पुलिस ने सिद्धू की हत्या के मामले में बुधवार को गिरफ्तार किए गए सिद्धेश हीरामन कांबले उर्फ महाकाल से सवाल जवाब किए। सूत्रों के मुताबिक जांच में मुंबई पुलिस को अब पता चला है कि सिद्धेश हीरामन कांबले उर्फ महाकाल और शूटर संतोष जाधव का सलमान खान को दिए गए लेटर से कोई सीधा संबंध नहीं है और वे इस मामले में संदिग्ध नहीं हैं। हालांकि मुंबई पुलिस का कहना है कि महाकाल को इस धमकी भरे लेटर में शामिल लिंक के बारे में पता है। सूत्रों के अनुसार इस केस में लगातार पूछताछ जारी है लेकिन जांच में महाकाल ने अभी तक इस बारे में कोई खुलासा नहीं किया है।
2 of 4
सलमान खान
- फोटो : सोशल मीडिया
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक पुणे पुलिस ने बुधवार को सिद्धू मूसेवाला हत्या के फरार आरोपी महाकाल को गिरफ्तार किया था। वहीं अब मुंबई पुलिस महाकाल से पूछताछ कर इस बात की जांच कर रही है कि क्या लेखक सलीम खान और उनके अभिनेता बेटे सलमान खान को धमकी देने वाला पत्र बिश्नोई गिरोह के सदस्यों द्वारा ही भेजा गया था या नहीं। पंजाब पुलिस की एक टीम भी उससे मूसेवाला की हत्या के मामले में पूछताछ करने के लिए पहुंच गई है। महाकाल से दिल्ली पुलिस और मुंबई क्राइम ब्रांच की टीम बुधवार से ही पूछताछ कर रही है।
3 of 4
सलमान खान
- फोटो : सोशल मीडिया
पुलिस को क्यों है लॉरेंस बिश्नोई पर शक?
बिश्नोई से इसलिए पूछताछ की जा रही है क्योंकि गैंगस्टर ने 2018 में सलमान को धमकी दी थी। 'रेस 3' की शूटिंग के दौरान उन्होंने कहा था कि वह जोधपुर में सलमान की हत्या करेंगे। पूछताछ के दौरान भी लॉरेंस बिश्नोई ने इस बात को कुबूला और कहा कि उसने अपने कथित सहयोगी संपत नेहरा को कुछ साल पहले सुपरस्टार की हत्या को अंजाम देने के लिए कहा था। वह मुंबई आया था और इलाके और गैलेक्सी अपार्टमेंट की रेकी की थी। हत्या के लिए तीन से चार लाख की आरके स्प्रिंग राइफल का ऑर्डर भी दिया था। लेकिन प्लान को अंजाम देने से पहले ही पुलिस ने पकड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
अभिनेता सलमान खान।
- फोटो : Social Media
सलमान खान ने अपनी बयान में क्या कहा?
रिपोर्ट के मुताबिक, सलमान खान से पूछा गया कि क्या उनका किसी भी तरह से गैंगस्टर गोल्डी बराड़ और लॉरेंस बिश्नोई के साथ संबंध है? इस पर अभिनेता ने कहा, 'धमकी वाले खत को लेकर मुझे किसी पर शक नहीं है और आजकल मेरी किसी से दुश्मनी भी नहीं है। मैं साल 2018 से लॉरेंस बिश्नोई के बारे में जानता हूं क्योंकि तब उसने मुझे धमकी दी थी। लेकिन मैं नहीं जानता हूं कि गोल्डी बराड़ कौन है।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।