फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

100 Crore Club: दो दिन में 100 करोड़ क्लब में शामिल हुईं ये फिल्में, सलमान की 'टाइगर 3' भी लिस्ट में शुमार

Tue, 14 Nov 2023 09:10 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Tue, 14 Nov 2023 09:10 PM IST
विज्ञापन
Salman Khan Tiger 3 to Pathan Jawan Kgf 2 Baahubali 2 These films Earned Rs 100 Crore Within two or 3 Days
दो दिन में 100 करोड़ क्लब में शामिल हुईं ये फिल्में - फोटो : अमर उजाला

सलमान खान की फिल्म 'टाइगर 3' इन दिनों सिनेमाघरों में चल रही है। 12 नवंबर को दिवाली के मौके पर रिलीज हुई यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। इस फिल्म ने 44.5 करोड़ रुपये की ओपनिंग ली। वहीं, दूसरे दिन (पहले सोमवार) को इस फिल्म ने जबर्दस्त प्रदर्शन करते हुए 59 करोड़ का कारोबार किया और महज दो दिनों में सौ करोड़ के क्लब में शामिल हो गई। वैसे 'टाइगर 3' के अलावा भी ऐसी फिल्में हैं, जिन्होंने रिलीज के दूसरे दिन ही 100 करोड़ रुपये की दहलीज छू ली। आइए जानते हैं...

Salman Khan Tiger 3 to Pathan Jawan Kgf 2 Baahubali 2 These films Earned Rs 100 Crore Within two or 3 Days
पठान - फोटो : सोशल मीडिया

पठान
इस साल आई शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम अभिनीत फिल्म पठान ने बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई की। यह फिल्म रिलीज के दूसरे दिन हो सौ करोड़ क्लब में शामिल हो गई। पठान ने पहले दिन 57 करोड़ कमाए थे। वहीं, दूसरे दिन 70.5 करोड़ रुपये का कारोबार किया था।

Salman Khan Tiger 3 to Pathan Jawan Kgf 2 Baahubali 2 These films Earned Rs 100 Crore Within two or 3 Days
फिल्म जवान - फोटो : सोशल मीडिया

जवान
शाहरुख खान की इसी साल रिलीज हुई दूसरी फिल्म 'जवान' ने भी खूब शानदार कमाई की। नयनतारा, विजय सेतुपति, शाहरुख खान और दीपिका अभिनीत यह फिल्म कमाई के मामले में रिलीज के दूसरे ही दिन सौ करोड़ का आंकड़ा पार कर गई। बता दें कि जवान ने 75  करोड़ की ओपनिंग ली थी। दूसरे दिन फिल्म ने 53.23 करोड़ कमाए। घरेलू बॉक्स ऑफिस पर इसका कुल कारोबार 639.43 करोड़ रुपये है।
Brad Pitt: ज्वेलरी डिजाइनर इनेस डी रेमन के साथ रिलेशन में हैं ब्रैड पिट, उन्हें बुलाते हैं अपनी गर्लफ्रेंड

विज्ञापन
विज्ञापन
Salman Khan Tiger 3 to Pathan Jawan Kgf 2 Baahubali 2 These films Earned Rs 100 Crore Within two or 3 Days
केजीएफ चैप्टर 2 - फोटो : social media

केजीएफ 2
यश की 'केजीएफ 2' ने भी दो दिनों में यह आंकड़ा पार कर लिया था। यह ब्लॉकबस्टर फिल्म दर्शकों को खूब पसंद आई थी। इस फिल्म में रॉकी भाई के अंदाज ने सभी को दीवाना बना किया था। केजीएफ चैप्टर 2 दूसरे ही दिन 100 करोड़ के क्लब में दाखिल हो गई थी।
Bollywood: बॉलीवुड में कपड़े रिपीट करने का चल रहा ट्रेंड, आलिया के बाद अब शादी के दुपट्टे में दिखीं दीपिका

विज्ञापन
Salman Khan Tiger 3 to Pathan Jawan Kgf 2 Baahubali 2 These films Earned Rs 100 Crore Within two or 3 Days
बाहुबली 2 - फोटो : social media

तीसरे दिन ली एंट्री
'बाहुबली 2, 'दंगल', 'संजू' और 'टाइगर जिंदा है' ऐसी फिल्में हैं, जो तीन दिनों में 100 करोड़ क्लब में शामिल हुई थीं। बता दें कि इनमें से 'टाइगर जिंदा है' यश राज फिल्म्स की स्पाई यूनिवर्स की ही फिल्म है और टाइगर फ्रेंचाइजी की यह दूसरी फिल्म है। 
Bhai Dooj 2023: ईशान और मृणाल ने समझाए भाई-बहन के रिश्ते के नये मायने, सुपरसितारों के ऐसे ही 10 फिल्मी रिश्ते

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed