काला हिरण मामले में सलमान खान जोधपुर कोर्ट में पेश नहीं हुए। अब मामले की सुनाई 19 दिसंबर को होगी। उनके वकील ने बताया कि सलमान की जान को खतरा है और उन्हें धमकी भी मिली है। सुनवाई के दौरान वकील ने कहा कि सलमान खान को हमेशा के लिए अपील के दौरान पेशी से छूट दी जाए।
काला हिरण मामले में पेशी पर क्यों नहीं पहुंच पाए सलमान? वकील ने बताई ये वजह
सत्र अदालत के न्यायाधीश चंद्र कुमार सोंगारा ने चार जुलाई को सुनवाई के दौरान खान को 27 सितंबर को अदालत के समक्ष पेश होने का निर्देश दिया था। जान से मारने की धमकी के बाद पुलिस ने उनकी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं।
Blackbuck poaching: Salman Khan fails to appear before Jodhpur court citing busy schedule
Read @ANI Story l https://t.co/kb9MF2fFIY pic.twitter.com/sRGCUUsmy2
साल 1998 में फिल्म 'हम साथ साथ हैं' की शूटिंग के दौरान दो काले हिरण के शिकार और अवैध हथियार के मामले में सलमान पर केस चल रहा है। सलमान पिछली बार जोधपुर ग्रामीण के जिला और सेशन न्यायालय में पेश नहीं हुए थे और हाजिरी माफी लगाई थी। उनकी इस हरकत पर कोर्ट ने कड़ी फटकार लगाते हुए कहा था कि अगर अगली बार वह पेश नहीं होंगे तो कार्रवाई होगी।
वहीं 16 सितंबर को फेसबुक पर एक पोस्ट के जरिए सलमान को जान से मारने की धमकी मिली है। यह धमकी गैंगस्टर गैरी शूटर ने दी थी, जिसका संबंध लॉरेंस बिश्नोई गिरोह से है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि पिछले साल फरवरी में गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई की तरफ से मिली इसी तरह की धमकी के चलते सलमान ने अदालत में पेश होने का मन बदल लिया था।
बता दें कि साल 2018 में 5 अप्रैल को जोधपुर सेशन कोर्ट के मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट देवकुमार खत्री ने करीब दो दशक पुराने काला हिरण शिकार मामले में सलमान को दोषी करार देते हुए पांच साल की सजा सुनाई थी। इसके साथ ही सलमान पर 10 हजार रूपये का जुर्माना भी लगा था। वहीं बाकी आरोपियों में सैफ अली खान, नीलम, सोनाली, तब्बू और दुष्यंत सिंह को बाइज्जत बरी कर दिया था। निचली अदालत के फैसले के विरुद्ध सलमान ने जिला एवं सेशन कोर्ट में अपील की और 7 अप्रैल को सलमान के खिलाफ सुनाई गई निचली अदालत की सजा पर रोक लगाते हुए उन्हें सशर्त जमानत दे दी थी। दूसरे मामले में 2016 में लोअर कोर्ट ने अवैध हथियार के मामले में सलमान खान को बरी कर दिया था, इसके खिलाफ राजस्थान सरकार ने जिला और सत्र न्यायालय में अपील की है। इन दोनों मामलों की सुनवाई जिला और सत्र न्यायालय में चल रही है जिसमें सलमान खान को पेश होना है।
