{"_id":"5d0713a08ebc3e3cf763d1f5","slug":"salman-khan-to-iulia-vantur-attend-sohail-khan-son-yohan-khan-birthday-party","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सोहेल खान के बेटे की बर्थडे पार्टी में नजर आया पूरा खान परिवार, यूलिया के साथ पहुंचे सलमान","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सोहेल खान के बेटे की बर्थडे पार्टी में नजर आया पूरा खान परिवार, यूलिया के साथ पहुंचे सलमान
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: भावना शर्मा
Updated Mon, 17 Jun 2019 02:36 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
sohail khan son
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सोहेल खान के छोटे बेटे योहान का रविवार को बर्थडे था । इस मौके पर सोहेल खान ने बेटे के लिए एक शानदार बर्थडे पार्टी रखी । पार्टी में पूरे खान परिवार के अलावा कुछ बॉलीवुड सेलेब्रिटीज भी पहुंचे । सोहेल की पत्नी सीमा खान इस दौरान बेहद कूल अंदाज में दिखाई दी।
2 of 5
salman khan
- फोटो : social media
सलमान अपने भतीजे के जन्मदिन में यूलिया वंतूर के साथ पहुंचे। वहीं अरबाज खान भी अपनी गर्लफ्रेंड जार्जिया एंड्रियानी के साथ नजर आए । अरबाज हर जगह जॉर्जिया के साथ नजर आते हैं । उनका रिश्ता ऑफीशियल हो गया है । अरबाज ने कई बार शादी करने का भी इशारा दिया है ।
इनके अलावा सलीम खान, सलमा खान, हेलेन, अरमान मलिक, वत्सल सेठ, डेजी शाह और आफताब शिवदासानी ने भी पार्टी में शिरकत की । 'भारत' में सलमान के कोस्टार सुनील ग्रोवर भी मेहमानों की लिस्ट में शामिल थे । खास बात ये थी कि सलमान की करीबी कटरीना कैफ पार्टी में नहीं पहुंचीं ।
मलाइका अरोड़ा और अरबाज खान के बेटे आर्यन खान भी इस पार्टी का हिस्सा बने। सलमान खान की बड़ी बहन अलविरा खान अग्निहोत्री के बेटे अयान भी नजर आए । जो कैमरा लेकर वहां पहुंचे थे ।
विज्ञापन
5 of 5
ayush sharma
- फोटो : social media
इसके अलावा सलमान खान के जीजा आयुष शर्मा व्हाइट शर्ट और ब्लू जींस पहनकर पहुंचे । बता दें कि खान परिवार में कोई भी पार्टी हो पूरा परिवार एक जगह इकट्ठा होकर सेलिब्रेट करता है । हाल ही में रिलीज हुई सलमान की फिल्म 'भारत' को दर्शक बहुत पसंद कर रहे हैं । फिल्म ने अब तक 150 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है ।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।