सब्सक्राइब करें

Sikandar: 'सिकंदर' की रिलीज से पहले इस शो में नजर आएंगे सलमान खान, इस तरह फिल्म का प्रचार करेंगे भाईजान

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Mon, 17 Mar 2025 11:38 PM IST
सार

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'सिकंदर' का प्रचार करने में जुटे हुए हैं। अब खबर है कि भाईजान एक कुकिंग शो में नजर आएंगे और फिल्म का प्रचार करेंगे। 

विज्ञापन
Salman Khan to make Special Appearance in Cooking Show Laughter Chefs Season 2 promote film sikandar reports
सिकंदर  - फोटो : इंस्टाग्राम@beingsalmankhan

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म सिकंदर की रिलीज के लिए पूरी तरह तैयार हैं, जिसमें रश्मिका मंदाना भी मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म इस महीने के अंत में रिलीज होने वाली है। ऐसे में अब सलमान खान ने फिल्म का प्रचार भी शुरू कर दिया है। अब खबर आई है कि सलमान खान 'सिकंदर' का प्रचार एक शो में करेंगे।


 

Trending Videos
Salman Khan to make Special Appearance in Cooking Show Laughter Chefs Season 2 promote film sikandar reports
सिकंदर - फोटो : इंस्टाग्राम

इस शो में नजर आएंगे सलमान खान
रिपोर्ट्स के अनुसार, सलमान खान फिल्म को प्रमोट करने के लिए 'लाफ्टर शेफ्स- अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट सीजन 2' में नजर आएंगे। इंडिया फोरम की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि सलमान खान की आगामी एपिसोड में कुकिंग-आधारित शो लाफ्टर शेफ्स- अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट में एक विशेष उपस्थिति होगी। हालांकि, इस बारे में अभिनेता या निर्माताओं की ओर से आधिकारिक मुहर का इंतजार है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Salman Khan to make Special Appearance in Cooking Show Laughter Chefs Season 2 promote film sikandar reports
सिकंदर - फोटो : फोटो- यूट्यूब

इस दिन आएगा फिल्म का ट्रेलर
इससे पहले फिल्म के ट्रेलर पर अपडेट सामने आया था। सलमान खान की सिकंदर का ट्रेलर आठ दिनों के भीतर रिलीज होने वाला है। निर्माताओं ने फैंस के बीच फिल्म को लेकर उत्सुकता बनाए रखने के लिए कई प्रोमो और दो टीजर जारी किए हैं। यहां तक कि फिल्म के दो गाने भी रिलीज हो चुकी हैं। अब खबर है कि फिल्म का ट्रेलर सिनेमाघरों में इसकी रिलीज से ठीक एक हफ्ता पहले जारी किया जाएगा।
Pushpa 2: कभी टूटा पैर तो कभी गर्दन में लगी चोट...'जथरा' गाने की शूटिंग के दौरान कई बार घायल हुए अल्लू अर्जुन

Salman Khan to make Special Appearance in Cooking Show Laughter Chefs Season 2 promote film sikandar reports
सिकंदर - फोटो : यूट्यूब

फिल्म की शूटिंग पूरी
आज निर्माताओं ने फिल्म का तीसरा गाना 'सिकंदर नाचे' का टीजर भी जारी किया है। सलमान खान और एआर मुरुगादॉस ने 'सिकंदर' के लिए पहली बार साथ काम किया है। सलमान ने अपने 'किक' के निर्देशक साजिद नाडियाडवाला के साथ फिर हाथ मिलाया है। हाल ही में सलमान खान ने फिल्म का आखिरी सीन शूट किया था, जो इसका डांस नंबर ही था। फिल्म का संपादन पूरा हो चुका है और वीएफएक्स और बैकग्राउंड पर काम चल रहा है।

विज्ञापन
Salman Khan to make Special Appearance in Cooking Show Laughter Chefs Season 2 promote film sikandar reports
सिकंदर  - फोटो : इंस्टाग्राम @beingsalmankhan

कब रिलीज होगी फिल्म
सलमान खान ने फिल्म के लिए डबिंग भी शुरू कर दी थी। इस फिल्म में सलमान खान के साथ रश्मिका मंदाना, काजल अग्रवाल, सत्यराज और प्रतीक बब्बर भी मुख्य भूमिकाओं में हैं। सलमान के साथ यह रश्मिका की पहली फिल्म है। यह फिल्म ईद 2025 के मौके पर 30 मार्च को सिनेमाघरों में आने वाली है।
Rockstar 2: इम्तियाज अली बना सकते हैं 'रॉकस्टार 2'? क्या रणबीर कपूर होंगे हीरो? 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed