फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ऋतिक- अक्षय की इस हीरोइन के साथ इश्क फरमाएंगे सलमान, नई फिल्म के लिए बनी दिलचस्प जोड़ी

Tue, 11 Feb 2020 12:30 PM IST
Avinash Pal अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: Avinash Pal Updated Tue, 11 Feb 2020 12:30 PM IST
विज्ञापन
Salman Khan to romance with Akshay & Hrithik movie actress Pooja Hegde in Kabhi Eid Kabhi Diwali
अक्षय कुमार, सलमान खान और ऋतिक रोशन - फोटो : सोशल मीडिया

सलमान खान की फिल्म 'कभी ईद कभी दिवाली'  में अभिनेत्री पूजा हेगड़े की एंट्री हो चुकी है। यह पहली दफा होगा जब दोनों एक साथ काम करने जा रहे हैं।  पूजा इससे पहले फिल्म 'हाउसफुल 4' में नजर आई थी। फिल्म में पूजा की एंट्री को लेकर फिल्म के निर्माता और लेखक साजिद नाडियाडवाला ने कहा कि 'हाउसफुल 4' के समय ही उन्हें लग गया था कि वह इस फिल्म के लिए एकदम सही विकल्प हैं। स्क्रीन पर उनकी मौजूदगी काफी अच्छी लगती है। वह सलमान के अपोजिट काफी जंचेंगी। दोनों ही फिल्म में नयापन भी लाएंगे।

Salman Khan to romance with Akshay & Hrithik movie actress Pooja Hegde in Kabhi Eid Kabhi Diwali
Pooja Hegde - फोटो : Amar Ujala, Mumbai

ईद के मौके पर सलमान खान और साजिद नाडियाडवाला की जोड़ी पहले भी धमाल मचा चुकी है। कलाकारों के लिए यह फिल्म किन मायनों में खास है इसे लेकर उन्होंने कहा कि 'जुड़वा', सलमान और हिंदी फिल्म जगत की पहली ईद पर रिलीज फिल्म थी। यहां तक कि निर्देशक के तौर पर मेरी पहली फिल्म भी त्यौहार के समय ही रिलीज हुई थी। सलमान और पूजा पहली बार एक साथ नजर आने जा रहे हैं। 

Salman Khan to romance with Akshay & Hrithik movie actress Pooja Hegde in Kabhi Eid Kabhi Diwali
Pooja Hegde - फोटो : Amar Ujala, Mumbai

फिल्म में दोनों के भाग में हास्य का तड़का भी देखने को मिलेगा इसलिए मेकर्स ने तैयारी के लिए वर्कशॉप का इंतजाम किया है। फिल्म की शूटिंग इस साल अक्टूबर में शुरू हो सकती है। पूजा की बात करें तो साउथ फिल्मों के अलावा वह ऋतिक रोशन अभिनीत 'मोहेंजो दारो' और अक्षय कुमार की 'हाउसफुल 4'  जैसी हिंदी फिल्मों में नजर आ चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Salman Khan to romance with Akshay & Hrithik movie actress Pooja Hegde in Kabhi Eid Kabhi Diwali
सलमान खान - फोटो : Social Media

मेकर्स द्वारा दावा किया जा रहा है कि सलमान खान इस फिल्म में बिल्कुल अलग अंदाज में नजर आएंगे। लुक को लेकर अभी किसी निर्णय पर नहीं पहुंचा जा सका है। फिल्म में पूजा एक छोटे शहर की लड़की है जो सलमान के चरित्र की एकदम विपरीत होती हैं। 

विज्ञापन
Salman Khan to romance with Akshay & Hrithik movie actress Pooja Hegde in Kabhi Eid Kabhi Diwali
salman khan - फोटो : Social Media

उल्लेखनीय है कि इससे पहले पूजा इस तरह का रोल साउथ फिल्म 'मुकुंद' में निभा चुकी हैं। फिल्म में सलमान और पूजा के बीच एक खूबसूरत लव स्टोरी देखने को मिलेगी। पूजा का किरदार फिल्म के स्तर को ऊपर उठाने में अहम भूमिका निभाता है। फिल्म में एक्शन का अच्छा डोज मिलने वाला है लेकिन इस बार सलमान किसी बहुत ही बड़े मुद्दे के लिए लड़ते हुए नजर आएंगे। फरहाद सामजी निर्देशित यह फिल्म अगले साल ईद के मौके पर रिलीज हो रही है। 

पढ़ें: चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर धड़ाम हुई 'मलंग', 'शिकारा' ने चार दिन में कमाए सिर्फ कुछ करोड़ रुपये

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed