बॉलीवुड के कई सितारों के बाद सलमान खान ने बॉटल कैप चैलेंज को एटेंप्ट किया और इसे फनी स्टाइल में पूरा करते हुए पानी बचाने का संदेश दिया। लेकिन सलमान के इस चैलेंज को लेकर अब लोग उन्हें बुरी तरह ट्रोल कर रहे हैं।
बॉटल कैप चैलेंज पूरा करते ही ट्रोल हुए सलमान खान, यूजर बोला- ये कैसा मुसलमान है?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सलमान खान ने ट्विटर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इसका एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में दिख रहा है सलमान एक जिम में शर्टलेस हैं। पहले तो वे राउंड किक के लिए पोज लेते हैं मगर घूमने से पहले ही रुक जाते हैं। इसके बाद वे आधे खुले हुए बॉटल के ढक्कन को फूंक से उड़ा देते हैं। इसके बाद वो सामने खड़े हुए शख्स के हाथ से पानी की बॉटल लेते हैं और भगवान को याद करते हुए कहते हैं 'पानी बचाओ'। इसके बाद सलमान बॉटल का पानी पी जाते हैं।
जब सलमान इस चैलेंज को पूरा कर रहे थे तब उन्होंने पहले हाथ जोड़े, फिर हाथ फैलाकर ऊपर उठाए और बाद क्रॉस करते हुए भगवान को याद किया। यही बात कुछ लोगों को पसंद नहीं और इसी वजह से लोग अब उन्हें ट्रोल कर रहे हैं।
एक यूजर ने लिखा- सलमान तुम मुसलमान हो फिर तुमने क्रिश्चियन की रस्म पूरी क्यों की? एक ने लिखा- अबे तुम मुसलमान हो ये क्रॉस बगैरहा क्या कर रहे हो? दूसरे ने लिखा- ये किस तरह का मुस्लिम है?
A post shared by Salman Khan (@beingsalmankhan) on
सलमान से पहले कई बॉलीवुड सितारे इस चैलेंज ले चुके हैं। अक्षय के बाद टाइगर श्रॉफ ने आंखों पर पट्टी बांधकर इस चैलेंज को पूरा किया था, वहीं विद्युत जामवाल ने तीन बोतलों को एक ही बार में अनकैप्ड किया।