सब्सक्राइब करें

सलमान खान ने लोक सभा चुनाव लड़ने की अटकलों पर लगाया विराम, बोले- 'ना लड़ूंगा, ना प्रचार करुंगा'

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अरविंद अरविंद Updated Thu, 21 Mar 2019 05:43 PM IST
विज्ञापन
salman khan tweets says he will not contest lok sabha election
salman khan - फोटो : file

आगामी 11 अप्रैल से देश में 17 वीं लोक सभा के लिए चुनाव शुरू होंगे। ऐसे में सत्ताधीन और विपक्ष चुनावी मैदान में उतरने की पूरी तैयारी में लगे हुए हैं। इसके लिए सरकार और विपक्ष चुनाव में फिल्मी चेहरों को भी उतारने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। इधर सलमान खान ने ट्विटर पर लोक सभा चुनाव लड़ने पर अपनी राय रख दी है जो राजनीतिक दलों को बड़ा झटका दे सकती है।  

salman khan tweets says he will not contest lok sabha election
salman khan

बता दें कि सलमान खान ने गुरुवार को तीन बजे ट्वीट कर लिखा 'मैं ना तो किसी राजनीतिक पार्टी की ओर से चुनाव लड़ूंगा और ना ही किसी भी पार्टी के लिए चुनाव प्रचार का हिस्सा बनूंगा।' इससे पहले अटकलें लगाई जा रही थी सलमान खान इस लोक सभा चुनाव में खड़े हो सकते हैं। लेकिन 'दबंग खान' ने ट्वीट कर इन अटकलों पर पूरी तरह से विराम लगा दिया है। 

salman khan tweets says he will not contest lok sabha election
salman khan - फोटो : social media

गौरतलब है कि हाल ही में पीएम मोदी ने बॉलीवुड स्टार्स को टैग करते हुए एक ट्वीट किया था जिसमें लिखा था 'वोट करना सिर्फ अधिकार ही नहीं बल्कि हमारा कर्तव्य भी है।' बता दें कि पीएम मोदी ने आमिर और सलमान खान को भी इसमें टैग किया था। ऐसा देश के मतदाताओं को उनके वोट का इस्तेमाल करने के लिए किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
salman khan tweets says he will not contest lok sabha election
Salman Khan Zaheer Iqbal - फोटो : twitter

वहीं, सलमान ने पीएम मोदी के इस ट्वीट पर जवाब देते हुए लिखा 'हम लोकतांत्रिक व्यवस्था में रहते हैं और वोट डालना हर देशवासी का कर्तव्य है, ऐसे में मेरी अपील है कि देश का हर मतदाता अपना वोट जरूर डाले।' खबर है कि मध्य प्रदेश कांग्रेस भी सलमान खान को लोक सभा चुनाव में इंदौर से उतारने की फिराक में थी। इससे पहले पार्टी उन्हें शहर का ब्रांड एंबेसडर भी घोषित कर चुकी हैं।  



 

 

विज्ञापन
salman khan tweets says he will not contest lok sabha election
सलमान खान - फोटो : अतुल अग्निहोत्री, ट्विटर

बता दें कि सलमान खान मध्य प्रदेश के इंदौर में ही पैदा हुए थे, लेकिन पिता सलीम खान के मुंबई जाने से परिवार वहीं शिफ्ट हो गया। सलमान ने इंदौर में काफी वक्त गुजारा है। सलमान के वर्क फ्रंट की बात करें तो बता दें कि इस साल ईद के मौके पर उनकी फिल्म 'भारत' रिलीज होने जा रही है। फिल्म में उनके साथ कटरीना कैफ एक बार फिर नजर आएंगी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed