सलमान खान के साथ फिल्म ‘वीरगति’ में काम कर चुकीं अभिनेत्री पूजा डडवाल साल 2019 में अपनी बीमारी को लेकर चर्चा में आई थीं। उन दिनों वो टीबी जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रही थी। पूजा डडवाल के पास इतने भी पैसे नहीं थे कि वो अपना इलाज करवा सकें। पाई-पाई की मोहताज हो चुकी पूजा ने फिल्म जगत से मदद मांगी थीं। उनकी जिंदगी में ऐसे हालात पैदा हो चुके थे कि उन्हें दूसरों के घर पर काम करके अपना पेट पालना पड़ता था। पूजा पिछले काफी समय से गुमनामी की जिंदगी जी रही थीं।
गुमनाम: ‘वीरगति’ से पूजा डडवाल ने जीता था दर्शकों का दिल, सलमान खान की हीरोइन आज जी रही ऐसी जिंदगी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिल्म पर पूजा ने किया था खुलासा
एक मीडिया बातचीत के दौरान पूजा ने बताया था कि उन्होंने एक फिल्म साइन की है। पूजा ने कहा, ‘मैं अपनी फिल्म से जुड़ी किसी भी तरह की जानकारी साझा नहीं कर सकती हूं। मैंने कोंट्रैक्ट साइन किया है। जल्द ही मैं अपनी फिल्म की शूटिंग शुरू कर दूंगी और अगर सब कुछ ठीक-ठाक रहा तो इस महीने के अंत तक मैं काम शुरू कर दूंगी, फिल्म की शूटिंग शुरू हो जाएगी’। हालांकि उनकी वो फिल्म अभी तक नहीं आई है।
टिफिन बनाने का किया काम
अपने इलाज के बाद पाई-पाई की मोहताज हो चुकी पूजा ने एक मीडिया से बातचीत करते हुए बताया था कि उन्हें टिफिन बनाने का काम मिल गया है। पूजा ने कहा था, ‘मुझे किसी का एहसान नहीं चाहिए मैं काम करना चाहती हूं’। मैं फिल्म इंडस्ट्री के कई दोस्तों से मिल रही हूं, लोगों से काम मांग रही हूं, लोग मुझे आश्वासन भी दे रहे हैं कि काम मिल जाएगा’।
मेरे दोस्त ने दी थी सलाह
पूजा डडवाल ने बताया था कि उनके दोस्त और निर्देशक राजेंद्र सिंह ने उन्हें टिफिन का काम शुरू करने की नसीहत दी थी पूजा ने कहा उन्होंने इस काम के लिए मुझे जगह और सभी समान मंगवा कर दिए हैं। अब मैं यहीं काम की जगह पर रह रही हूं। चार दिन पहले तक मेरे पास रहने की जगह नहीं थी, आज रहने की जगह और खाने को खाना तो मिल ही रहा है। मुझे खुद पर और ऊपर वाले पर विश्वास है कि जल्द ही मुझे फिल्म इंडस्ट्री में भी काम मिलना शुरू हो जाएगा’।
इन फिल्मों में किया काम
बता दें कि पूजा डडवाल ने सलमान खान के साथ वीरगति में काम करने के अलावा हिंदुस्तान, सिंदूर की सौगंध और घराना जैसी कई सीरियल और फिल्मों में काम किया। ठीक होने के बाद पूजा ने फिल्म जगत में काम ढूंढना शुरू कर दिया था। पूजा ने कहा था, ‘मैं एक अच्छी अभिनेत्री हूं और एक्टिंग का अपना काम बहुत अच्छी तरह जानती हूं। मैंने खबरों में पढ़ा है कि निर्देशक अनीस बज्मी, सोहा अली खान और बमन ईरानी ने जब मेरी हालत के बारे में सुना तो दुःखी हुए और अनीस बज्मी ने यह भी कहा कि वह जब अपनी अगली फिल्म बनाएंगे मुझे कास्ट करेंगे’।

कमेंट
कमेंट X