{"_id":"5b7e794e42c792463c0500a6","slug":"salman-khan-was-caught-at-his-girlfriend-house","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"गर्लफ्रेंड के घर रोमांस करने पहुंचे थे सलमान खान, घरवाले आए तो अलमारी में जा छिपे और फिर...","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
गर्लफ्रेंड के घर रोमांस करने पहुंचे थे सलमान खान, घरवाले आए तो अलमारी में जा छिपे और फिर...
Thu, 23 Aug 2018 06:06 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 23 Aug 2018 06:06 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
salman khan
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड के दबंग खान यानी सलमान खान दिलफेंक किस्म के इंसान हैं। सलमान खान का नाम कई अभिनेत्रियों के साथ जुड़ चुका है उनमें संगीता बिजलानी, ऐश्वर्या राय, कटरीना कैफ, यूलिया वंतूर शामिल हैं। वैसे भी बॉलीवुड के दबंग खान की पर्सनैलिटी और लुक इतना आकर्षक है कि उनपर दिल हारना कोई बड़ी बात नहीं है।
2 of 4
salman khan
हाल ही में सलमान ने अपनी लव लाइफ से जुड़ा एक ऐसा किस्सा शेयर किया कि सुनकर सब हैरान रह गए। यह खुलासा सलमान खान ने टीवी शो 'दस का दम' के सेट पर किया। सलमान ने बताया कि एक बार वह अपनी गर्लफ्रेंड के घर पर पकड़े गए थे। मौका था राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर की फिल्म स्त्री के प्रमोशन का। अपनी फिल्म के प्रमोशन के लिए दोनों स्टार्स दस का दम का सेट पर आए थे।
3 of 4
salman khan
इस मौके पर सलमान ने बताया एक बार जब उनकी गर्लफ्रेंड के घर पर कोई नहीं था तब वह उससे मिलने गए थे। लेकिन तभी अचानक सलमान की गर्लफ्रेंड के घरवाले आ गए। हरबड़ाहट में सलमान ने कहीं छुपने की जगह तलाशनी शुरू की। तब सलमान को आइडिया आया कि वो आलमारी में छिप सकते हैं। फिर क्या था घरवालों से बचने के लिए वो आलमारी में छिप गए। लेकिन थोड़ी ही देर बाद उन्हें छींक आ गई और वो पकड़े गए। हालांकि बाद में इसे लेकर कोई पंगा नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
सलीम खान और सलमान
बता दें इससे पहले भी सलमान ने बताया था पापा सलीम खान ने उन्हें साफ तौर पर कहते थे कि अगर तुम्हें अपनी गर्लफ्रेंड के साथ समय बिताना है तो उसको बाहर घूमाने के बजाय घर पर लेकर आओ। फिलहाल सलमान फिल्म भारत की शूटिंग में बिजी हैं। जिसका निर्देशन अली अब्बास जफर कर रहे हैं। सलमान ने अभी तक शादी नहीं की है. कई बार मीडिया और अन्य लोगों ने उनसे ये जानने की कोशिश की लेकिन आज भी ये सबसे बड़ा सवाल है कि सलमान शादी कब करेंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।