फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Aarya 2: सुष्मिता सेन का लुक देखकर कायल हुए सलमान खान, बोले- ‘क्या लग रही हो सुष’, एक्ट्रेस ने दी ये प्रतिक्रिया

Tue, 14 Dec 2021 10:21 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Tue, 14 Dec 2021 10:21 PM IST
विज्ञापन
Salman Khan was impressed by Sushmita Sen look in Arya  said Kya lag rahi ho Sush
सलमान खान, सुष्मिता सेन - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन इन दिनों अपनी वेब सीरीज ‘आर्या 2’ को लेकर चर्चाओं में बनी हुई हैं, जो हाल ही में ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई है। इस सीरीज को पहले पार्ट की कहानी से ही आगे बढ़ाया गया है, जिसमें सुष्मिता अपने पति के कातिल की तलाश में हैं। इस सीजन में भी सुष्मिता सेन ने अपनी एक्टिंग से हर किसी को हैरान कर दिया है। फैंस सुष्मिता सेन की इस वेब सीरीज को काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं। इतना ही नहीं, इसमें एक्ट्रेस के काम की भी खूब तारीफ की जा रही है। वहीं, अब बॉलीवुड के ‘दबंग’ सलमान खान भी सुष्मिता सेन की वेब सीरीज में उनके लुक को देखकर कायल हो गए हैं। इसी वजह से उन्होंने अभिनेत्री की जमकर तारीफ की है।


 
दरअसल, सलमान खान ने सोशल मीडिया पर वेब सीरीज ‘आर्या 2’ के होर्डिंग की एक तस्वीर शेयर की है, जो सड़कों पर जगह-जगह लगे हुए हैं। इस तस्वीर में सलमान खान सुष्मिता सेन के एक्सप्रेशन देखकर हैरान हो गए हैं।  
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Salman Khan (@beingsalmankhan)

Salman Khan was impressed by Sushmita Sen look in Arya  said Kya lag rahi ho Sush
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया

सलमान खान ने सुष्मिता सेन की वेब सीरीज के होर्डिंग की तस्वीर के साथ एक खूबसूरत कैप्शन दिया है, जिसमें उन्होंने अपनी दोस्त की खूब तारीफ की है। सलमान खान ने लिखा, ‘अरे वाह सुष, तुम कितनी अच्छी लग रही हो। टोटली किलिंग इट। मैं आपके लिए बहुत खुश हूं।’

Salman Khan was impressed by Sushmita Sen look in Arya  said Kya lag rahi ho Sush
सुष्मिता सेन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

सलमान खान के इस पोस्ट पर फैंस खूब अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। इस दौरान हर कोई सुष्मिता और सलमान खान की दोस्ती की बात कर रहा है, जो हमेशा देखने को मिलती है। एक यूजर ने लिखा है, ‘दोस्ती की है तो निभानी तो पड़ेगी।’ दूसरे यूजर ने लिखा, ‘भाई ने शेयर कर दिया मतलब फिल्म अब हिट है।’ इस तरह और भी फैंस अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Salman Khan was impressed by Sushmita Sen look in Arya  said Kya lag rahi ho Sush
सुष्मिता सेन - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

सलमान खान के पोस्ट पर उनकी करीबी दोस्त सुष्मिता सेन ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। सुष्मिता ने सलमान खान के पोस्ट को री-शेयर करते हुए लिखा है, ‘आप जान हैं सलमान खान, आपके प्यार और उदारता के लिए बहुत-बहुत शुक्रिया।’

विज्ञापन
Salman Khan was impressed by Sushmita Sen look in Arya  said Kya lag rahi ho Sush
सुष्मिता सेन और सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया

सलमान खान और सुष्मिता सेन दोनों एक साथ कई फिल्मों में नजर आ चुके हैं जिसमें ‘बीवी नंबर 1’ और ‘मैंने प्यार क्यों किया’ जैसी फिल्में शामिल हैं लेकिन दोनों अच्छे को-स्टार होने के साथ-साथ करीबी दोस्त भी हैं। जब सुष्मिता सेन की वेब सीरीज ‘आर्या’ का पहला पार्ट रिलीज हुआ था, तब भी सलमान ने सुष्मिता की जमकर तारीफ की थी।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed