सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

जिस शख्स की वजह से आजतक कुंवारे हैं सलमान खान, उनके बर्थडे पर खुल गया ये बड़ा राज

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: भावना शर्मा Updated Tue, 30 Jul 2019 01:23 PM IST
विज्ञापन
salman khan wishes birthday to sanjay dutt share the photo in instagram
sanjay dutt - फोटो : social media
संजय दत्त ने 29 जुलाई को अपना 60वां बर्थडे सेलिब्रेट किया । इस मौके पर संजय दत्त के फैंस ने उन्हें बर्थडे की बधाई दी । वहीं सलमान खान ने भी संजू बाबा को खास तरीके से जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। सलमान ने अपने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की । इस फोटो के साथ सलमान ने लिखा, 'हैप्पी बर्थडे बाबा' । 

 
Trending Videos
salman khan wishes birthday to sanjay dutt share the photo in instagram
Sanjay Dutt - फोटो : Amar Ujala, Mumbai
ये तस्वीर फिल्म 'साजन' की शूटिंग के दौरान की लग रही है । ये फिल्म 1991 में आई थी । फिल्म में सलमान और संजय दत्त ने साथ काम किया था । इसके अलावा माधुरी दीक्षित भी लीड रोल में थीं । सलमान और संजय दत्त की दोस्ती के किस्से मशहूर हैं । जब सलमान का करियर डामाडोल हो रहा था तो संजय दत्त ने ही उनकी मदद की थी । 

सलमान ने एक बार ये भी बताया था कि संजय दत्त की वजह से वो कुंवारे रह गए । कपिल शर्मा शो में सलमान ने बताया कि संजू बाबा की हालत देखने के बाद उन्होंने कभी शादी करने के बारे में नहीं सोचा । सलमान के इस खुलासे का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था ।
विज्ञापन
विज्ञापन
salman khan wishes birthday to sanjay dutt share the photo in instagram
sanjay dutt
सलमान और संजय दत्त की जोड़ी कई फिल्मों में नजर आ चुकी है । बता दें कि बाबा के बर्थडे पर फिल्म 'केजीएफ 2' में उनका लुक रिवील किया गया । इसके अलावा फिल्म 'प्रस्थानम' का टीजर लॉन्च करने के लिए भी संजय दत्त के जन्म दिन को चुना गया । इस मौके पर संजय दत्त देश भर से आए अपने कुछ खास प्रशंसकों से भी मिले।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Happy birthday baba... @duttsanjay

A post shared by Salman Khan (@beingsalmankhan) on

salman khan wishes birthday to sanjay dutt share the photo in instagram
Sanjay Dutt - फोटो : amar ujala mumbai
प्रस्थानम साउथ की इसी नाम की हिट फिल्म की रीमेक है। निर्देशक देवा कट्टा की इस फिल्म में संजय दत्त के अलावा अली फजल, मनीषा कोइराला और जैकी श्रॉफ भी अहम किरदार निभा रहे हैं। फिल्म का बड़ा हिस्सा लखनऊ और उसके आसपास शूट हुआ है और सूत्रों की मानें तो फिल्म पूरी तरह से संजय दत्त के असली तेवर के साथ बनी है।
विज्ञापन
salman khan wishes birthday to sanjay dutt share the photo in instagram
Sanjay Dutt - फोटो : twitter
संजय दत्त कुछ दिन पहले ही ऊटी में अपनी एक और फिल्म 'सड़क 2' का शेड्यूल पूरा करके लौटे हैं। अपने पसंदीदा निर्देशक महेश भट्ट के साथ अरसे बाद काम करके संजू काफी खुश बताए जाते हैं। वहीं सलमान की बात करें तो वो अपनी अगली फिल्म 'दबंग 3' की शूटिंग कर रहे हैं । 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed