फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सलमान खुद लिख रहे हैं दबंग 3 के डायलॉग्स, किच्छा बोले मुझे लगता है सलमान में आज भी बहुत आग बाकी है

Sat, 24 Aug 2019 01:42 PM IST
anand anand मुंबई डेस्क, अमर उजाला
मुंबई डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Sat, 24 Aug 2019 01:42 PM IST
विज्ञापन
Salman Khan write Dialogues of his upcoming film Dabangg 3
Dabangg 3 - फोटो : social media
फिल्मी जगत के सुल्तान सलमान खान इन दिनों अपनी आगामी फिल्म दबंग 3 की शूटिंग में व्यस्त हैं। दबंग फ्रेंचाइजी के इस तीसरे अध्याय को और भी दमदार बनाने के लिए सलमान रात दिन एक कर रहे हैं। ऐसा इसलिए है क्योंकि फिल्म में चुलबुल पांडे के किरदार को निभाने के अलावा इस बार सलमान फिल्म के सह निर्माता भी हैं। इसीलिए सलमान इस बार फिल्म की हर बारीकी पर खुद ध्यान दे रहे हैं। यंहा तक की फिल्म के डायलॉग्स भी खुद लिख रहे हैं।
Salman Khan write Dialogues of his upcoming film Dabangg 3
दबंग 3 - फोटो : सोशल मीडिया
इस बात का खुलासा किच्छा सुदीप ने अपनी आने वाली कन्नड़ फिल्म पहलवान के प्रमोशन के वक्त दिए एक इंटरव्यू में किया। किच्छा फिल्म दबंग 3 में विलेन का किरदार निभा रहे हैं। वह बताते हैं की सलमान सेट पर लगातार फिल्म के डायलॉग्स लिखते रहते हैं और उन्हें और भी बेहतर बनाते रहते हैं। 

पढ़ें: हिमेश रेशमिया ने रानू मंडल को क्यों दिया अपने साथ गाने का मौका, वजह हैं सलमान खान
Salman Khan write Dialogues of his upcoming film Dabangg 3
kiccha sudeep - फोटो : social media
किच्छा आगे बताते हैं " सलमान दबंग 3 को अपने बच्चे की तरह ट्रीट कर रहे हैं। वह इसके डॉयलॉग्स में लगातार फेरबदल कर रहे हैं। यही नहीं फिल्म के दूसरे पक्षों में भी अपना सुझाव देते रहते हैं। जैसे कि यह सीन अच्छा नहीं हो रहा है, सुदीप को यहां बोलना है, अभी नहं बोलना है या फिर इस किरदार को कुछ और करना है। " यह बताते हुए किच्छा कहते हैं कि मुझे लगता है सलमान में आज भी बहुत आग बाकी है।

पढ़ें: कौन है ये शख्स जिसने स्टेशन पर गाने वाली महिला का बनाया था वीडियो, रातों रात बदल दी किस्मत
विज्ञापन
विज्ञापन
Salman Khan write Dialogues of his upcoming film Dabangg 3
dabangg - फोटो : file photo
खैर ऐसा पहली बार नहीं है जब सलमान कुछ लिख रहे हों, लिखने का शौक उन्हें पहले से ही रहा है। जाने माने लेखक सलीम खान के बेटे सलमान खुद अपनी फिल्म वीर की कहानी लिख चुके हैं। इसके अलावा वह अपनी हर फिल्म में अपने अनुसार फेर बदल करते ही रहते हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed