फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

9 साल बाद 'बेटे' से मिलकर भावुक हो गए सलमान...

Sat, 26 Nov 2016 10:15 AM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 26 Nov 2016 10:15 AM IST
विज्ञापन
salman met with his onscreen son

बॉलीवुड हीरो सलमान खान और गोविंदा की जोड़ी ने फिल्म 'पार्टनर' में कमाल कर दिया था। साल 2007 में रिलीज हुई इस फिल्म में सलमान का बेटा बना था रोहन, जो फिल्म में सलमान की गाड़ी को बैट से तोड़ता है। जी हां, हम बात कर रहे हैं चाइल्ड एक्टर मास्टर अली हाजी की। लेकिन अब वो चाइल्ड नहीं रहे बल्कि यंग हीरो में तब्दील हो चुके हैं। 

9 साल बाद 'बेटे' से मिलकर भावुक हो गए सलमान...

salman met with his onscreen son

हाल ही में अली हाजी बिग बॉस 10 के लोनावाला सेट पर पहुंचे और यहां उन्होंने अपने ऑनस्क्रीन पापा सलमान खान के साथ मिलकर एक बार फिर 'पार्टनर' फिल्म का 9 साल पुराना सीन री-क्रियेट किया। सलमान अपने बेटे से मिलकर भावुक हो गए थे।

9 साल बाद 'बेटे' से मिलकर भावुक हो गए सलमान...

salman met with his onscreen son

आपको बता दें कि मास्टर अली हाजी आमिर-काजोल की फिल्म 'फना' में उनके बेटे रेहान का किरदार भी निभा चुके हैं। इसके अलावा अली ने सैफ अली खान-रानी मुखर्जी की फिल्म 'तारा रम पम' में भी उनके बेटे का किरदार निभाया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

9 साल बाद 'बेटे' से मिलकर भावुक हो गए सलमान...

salman met with his onscreen son

खबर है कि अली हाजी जल्द ही लैंड माफिया पर बन रही फिल्म 'द फील्ड' में नजर आएंगे। इसमें उनके साथ राधिका आप्टे, प्रेम चोपड़ा और हॉलीवुड एक्टर ब्रेंडन फ्रेजर भी होंगे।

विज्ञापन

9 साल बाद 'बेटे' से मिलकर भावुक हो गए सलमान...

salman met with his onscreen son

फिल्म 'पार्टनर' के समय अली की उम्र सिर्फ 8 साल थी और उन्होंने फिल्म में सिंगल मदर बनीं लारा दत्ता के बेटे का किरदार निभाया था। फिल्म में सलमान और अली हाजी की मीठी केमिस्ट्री को लोगो ने खूब पसंद किया था। फिलहाल अली 17 साल के हो चुके हैं और बॉलीवुड में धमाकेदार एंट्री को तैयार हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed