फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रणबीर कपूर ने फिर दिलाया सलमान को गुस्सा, अब आलिया-अमिताभ को चुकानी होगी इसकी कीमत

Mon, 11 Jun 2018 06:33 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 11 Jun 2018 06:33 PM IST
विज्ञापन
Salman plans to release his next film dabangg 3 on the same day as Ranbir's brahmashtra
सलमान खान और रणबीर कपूर
सलमान खान ने रणबीर कपूर की डेब्यू फ़िल्म 'सांवरिया' में एक अहम किरदार निभाया था और वो रणबीर की 'अजब प्रेम की गज़ब कहानी' में भी एक कैमियो में नज़र आ थे। मगर अब सलमान ने रणबीर के साथ बॉक्स ऑफ़िस पर सीधा मुकाबला करने का मन बना लिया है। पूरा मसला समझाने के लिए  पेश है अमर उजाला की ये ख़ास रिपोर्ट।


 
Salman plans to release his next film dabangg 3 on the same day as Ranbir's brahmashtra
salman, ranbir and katrina
सलामन खान और रणबीर कपूर का हमेशा से 36 का आंकड़ा रहा है। वजह सब जानते हैं - कैटरीना कैफ़। सलमान से दूरी के बाद ही कैटरीना क़ैफ़, रणबीर कपूर के बेहद करीब आ गयी थीं और दोनों के इश्क की शुरुआत हो गई थी। रणबीर से अपना रिश्ता टूटने के बाद कैटरीना अब एक बार फिर से सलमान खान के करीब जा पहुंची हैं। मगर रणबीर अभी भी सलमान को फूटी आंख नहीं सुहाते हैं। सलमान ने एक बार जिससे दुश्मनी करने की ठान ली तो बस ठान ली।

 
Salman plans to release his next film dabangg 3 on the same day as Ranbir's brahmashtra
sanju
अब सलमान को रणबीर से नफ़रत करने की एक और वजह मिल गई है। और वो है रणबीर की आनेवाली फ़िल्म 'संजू', जिसमें रणबीर, संजय दत्त के टाइटल रोल में नज़र आएंगे। ऐसे में सलमान ने रणबीर को बॉक्स ऑफिस पर सीधे टक्कर देने का मन बना लिया है? कब और कैसे, ये भी आपको बताएंगे, मगर इससे पहले ये जान लीजिए कि रणबीर, सलमान के लिए एक बार फिर से परेशानी का सबब कैसे बन गये हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Salman plans to release his next film dabangg 3 on the same day as Ranbir's brahmashtra
रेस-3
सलमान खान अपनी एक्शन थ्रिलर फ़िल्म 'रेस 3' से काफ़ी उम्मीदें लगाये बैठें हैं और इसकी रिलीज़ को लेकर काफ़ी एकसाइटेड हैं। सलमान चाहते हैं कि उनकी ये फ़िल्म बहुत बड़ी हिट साबित हो, ऐसे में वो फ़िल्म की पब्लिसिटी करने में भी वो कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। 'रेस 3' के एक एक करके किये गये पोस्टर, टीज़र, सॉन्ग और ट्रेलर लॉन्च के ज़रिये 'रेस 3' को चर्चा में बनाये रखने के लिए सलमान ने अब तक हर मुमकिन कोशिश की है। मगर जैसे ही 'संजू' का ट्रेलर लॉन्च हुआ, वैसे ही 'रेस 3' को मिल रहे अटेंशन में भारी कभी कमी आ गई। पहले से ही 'संजू' के टीज़र की कम चर्चा नहीं हो रही थी। ऐसे में सलमान 'रेस 3' की कीमत पर 'संजू' कोमिल रही पब्लिसिटी से लेकर ख़ासे नाराज़ बताये जा रहे हैं।

 
विज्ञापन
Salman plans to release his next film dabangg 3 on the same day as Ranbir's brahmashtra
salman, ranbir and katrina
अब ख़बर ये है कि सलमान ने रणबीर से इसका बदला लेने का प्लान तैयार कर लिया है। ख़बर है कि सलमान ने अपनी अगली फ़िल्म और 'दबंग' की एक और सीक्वेल 'दबंग 3' को ठीक उसी दिन यानी अगले साल 15 अगस्त को रिलीज़ करने का मन बना लिया है, जिसे रणबीर-अमिताभ-आलिया स्टारर 'ब्रह्मास्त्र' रिलीज़ होने वाली है। ख़बरों के मुताबिक सलमान को लगता है कि इस तरह से वो 'रेस 3' की कसर 'ब्रह्मास्त्र' को टक्कर देकर निकाल पायेंगे। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed