{"_id":"5cdb1efcbdec22079179194d","slug":"salman-starrer-bharat-not-was-real-name-of-film-ali-abbas-zafar","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पहले सलमान की फिल्म 'भारत' से नहीं थी, अली अब्बास ने सोचे थे ये 3 नाम","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
पहले सलमान की फिल्म 'भारत' से नहीं थी, अली अब्बास ने सोचे थे ये 3 नाम
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अरविंद अरविंद
Updated Wed, 15 May 2019 02:20 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
bharat
Link Copied
सलमान खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म भारत अगले महीने 5 जून को ईद के मौके पर रिलीज होने जा रही है। ऐसे में फिल्म के स्टार्स प्रमोशन में वयस्त हैं। इधर फिल्म के निर्देशक अली अब्बास जफर भी फिल्म के प्रमोशन के लिए मीडिया से बातचीत करने में पीछे नहीं हैं। फिल्म को लेकर वह कई इंटरव्यू भी दे चुके हैं। ऐसे में उन्होंने फिल्म को लेकर कई खुलासे किए थे। इस बार उन्होंने फिल्म के टाइटल को लेकर बड़ी बात बताई है।
Trending Videos
2 of 4
Ali Abbas Zafar
बता दें कि हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में अली ने बताया कि वह फिल्म 'ऑड टू माय फादर' से काफी प्रभावित हुए थे। यही वजह थी कि उन्होंने इसे हिंदी में बनाने की सोची थी। उन्होंने कहा, 'मैं अपनी फिल्म को ऑड टू माय फादर' नाम नहीं बल्कि कुछ और टाइटल देना चाहता था, हालांकि इस फिल्म में पिता और बेटे के बीच वादे को लेकर कहानी लिखी गई थी लेकिन मैं अपनी फिल्म में पिता से किए बेटे के वादे के अलावा कई और पहलुओं को भी धरातल पर उतारना चाहता था, तो मैंने सलमान खान से कहा कि मैं फिल्म को केवल उनके नहीं बल्कि एक देश के सफर के तौर पर बनाऊंगा, लेकिन मुझे मेरी फिल्म और उसके किरदार के नाम की तलाश थी।'
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 4
अली अब्बास जफर
- फोटो : AmarUjala
अली ने आगे बताया 'फिल्म की कहानी लिख ही रहा था और इसके किरदारों को भी ढूंढ रहा था, फिल्म को लेकर पहले मैंने 'राम' नाम सोचा, फिर धर्म कर्म के आधार पर 'अर्जुन' नाम भी रखा, मैंने 'कर्ण' भी सोचा था, इसके बाद मैंने सोचा कि आखिर देश के नाम पर ही फिल्म का नाम क्यों ना हो, ऐसे में रात तीन बजे मैंने फिल्म का नाम 'भारत' तय किया। इसके बाद मैंने तुरंत सलमान और अतुल को कॉल कर बात की, फिल्म का टाइटल साजिद नाडियाडवाला के नाम से रजिस्टर था, मैंने उन्हें अपनी फिल्म के बारे में बताया और टाइटल मिलने के बाद स्क्रिप्ट पर काम करना शुरू किया था।'
4 of 4
bharat
अली इससे पहले सलमान खान को लेकर फिल्म सुल्तान और टाइगर जिंदा है कर चुके हैं। दोनों ही फिल्में बॉक्स ऑफिस पर अच्छा बिजनेस करने में कामयाब रही थी। फिल्म में सलमान के अपोजिट एक बार फिर कटरीना कैफ होंगी। बाकी कलाकारों में दिशा पाटनी, जैकी श्रॉफ और सुनील ग्रोवर मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।