फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sam Bahadur: इस तरह सैम बहादुर के किरदार में ढलते थे विक्की कौशल, अभिनेता ने साझा की ड्रेसिंग मिरर की तस्वीर

Fri, 08 Dec 2023 08:07 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Fri, 08 Dec 2023 08:07 AM IST
विज्ञापन
Sam Bahadur: Vicky kaushal shares bts Photo from Set says love you all showering for our efforts is gratifying
विक्की कौशल - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेता विक्की कौशल इन दिनों अपनी फिल्म 'सैम बहादुर' को लेकर तारीफें लूट रहे हैं। ये फिल्म एक दिसंबर 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है और दर्शकों को बेहद पसंद आ रही है। विक्की ने फिल्म में देश के पहले फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ का किरदार अदा किया है। उन्होंने बेहद खूबसूरती से ये रोल निभाया है। हर तरफ उनके अभिनय की तारीफ हो रही है। इस किरदार के लिए विक्की कौशल किस तरह तैयारी करते थे, उन्होंने इसकी झलक साझा की है।

Sam Bahadur: Vicky kaushal shares bts Photo from Set says love you all showering for our efforts is gratifying
सैम बहादुर - फोटो : सोशल मीडिया

विक्की कौशल ने फिल्म से बीटीएस (बिहाइंड द सीन) तस्वीर साझा की है। उन्होंने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट साझा किया है। इसमें पहली तस्वीर में विक्की ने ड्रेसिंग मिरर की तस्वीर दिखाई है। इसे देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि विक्की ने कितना डूबकर इस रोल के लिए मेहनत की है। पूरे ड्रेसिंग मिरर पर सैम मानेकशॉ की तस्वीरें लगी हुई हैं। इनमें वे सेना की वर्दी पहने नजर आ रहे हैं। 
The Archies Review: वेदांग रैना रहे ‘द आर्चीज’ की असली खोज, सुहाना, खुशी और अगस्त्य की खुशनुमा शुरुआत

Sam Bahadur: Vicky kaushal shares bts Photo from Set says love you all showering for our efforts is gratifying
सैम बहादुर - फोटो : सोशल मीडिया

विक्की कौशल ड्रेसिंम मिरर के सामने बैठे नजर आ रहे हैं और साथ में मेकअप आर्टिस्ट की झलक भी नजर आ रही है। विक्की कौशल ने तस्वीर के साथ कैप्शन लिखा है, 'मेकअप करते हुए, उनका पसंदीदा जैज म्यूजिक सुनते हुए, आईने में तब तक एक टक निहारना, जब तक कि मुझे ये यकीन न हो जाए कि दिखाई दे रहा शख्स सैम ही है। खुद के सैम होने पर भरोसा करते हुए अपने दिन को जीना एक सम्मान की बात है और साथ ही ये बहुत बड़ी जिम्मेदारी है। हमारी कोशिशों पर आपका जो प्यार बरस रहा है, वास्तव में बेहद संतोषजनक है। हम इसके लिए आपके आभारी हैं'।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Vicky Kaushal (@vickykaushal09)

विज्ञापन
विज्ञापन
Sam Bahadur: Vicky kaushal shares bts Photo from Set says love you all showering for our efforts is gratifying
सैम बहादुर - फोटो : सोशल मीडिया

इस तस्वीर के साथ विक्की कौशल ने अपनी दो अन्य तस्वीरें भी साझा की हैं, जिनमें वे सैम बहादुर के रोल में दिख रहे हैं। अभिनेता की इस पोस्ट पर यूजर्स उनकी दिल खोलकर तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'बेहद उम्दा अदाकारी, हम तो कुछ वक्त के लिए भूल ही गए थे कि ये विक्की कौशल हैं'। एक अन्य यूजर ने लिखा, 'सैम बहादुर जबर्दस्त फिल्म है और आपके अभिनय ने उसे इतना शानदार बनाया है'। एक यूजर ने लिखा, 'इस किरदार को जितनी खूबसूरती से आपने अदा किया है, वैसे कोई और नहीं कर सकता था'।
Actresses: अभिनय की खातिर इन अभिनेत्रियों ने छोड़ा घर, लिस्ट के नाम देखकर चौंक जाएंगे आप

विज्ञापन
Sam Bahadur: Vicky kaushal shares bts Photo from Set says love you all showering for our efforts is gratifying
सैम बहादुर - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि इस फिल्म का निर्देशन मेघना गुलजार ने किया है। विक्की कौशल के अलावा इस फिल्म में फातिमा सना शेख, सान्या मल्होत्रा, नीरज काबी और मोहम्मद जीशान अय्यूब जैसे सितारे भी नजर आए हैं। विक्की कौशल की ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर मजबूती से टिकी हुई है। आंकड़ों के मुताबिक फिल्म ने सातवें दिन (गुरुवार) 3.05 करोड़ रुपये का कारोबार किया, इसी के साथ फिल्म का कुल कलेक्शन 38.85 करोड़ रुपये हो गया है।
Star Kids: बेहद स्टाइलिश हैं सेलेब्स के ये स्टार किड्स, इनकी हर अदा पर फिदा हैं फैंस

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed