सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Samantha Ruth Prabhu and Naga Chaitanya: तलाक के बाद पहली बार साथ आए सामंथा प्रभु और नागा चैतन्य, लेकिन नहीं की बातचीत

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Tue, 28 Dec 2021 12:24 PM IST
विज्ञापन
samantha ruth prabhu and naga chaitanya spotted together after divorce announcement know the reason
सामंथा अक्किनेनी और नागा चैतन्य - फोटो : सोशल मीडिया

साउथ एक्ट्रेस सामंथा प्रभु और सुपर स्टार नागा चैतन्य इंडस्ट्री के चर्चित कपल में से एक थे। इनके तलाक की खबर से फैंस को काफी झटका लगा था। सामंथा प्रभु और नागा चैतन्य तलाक का ऐलान करने के बाद से ही बिल्कुल अलग हो गए थे। इन दोनों ने सोशल मीडिया के जरिए अपने तलाक की जानकारी दी थी। हालांकि इसके पीछे की वजह नहीं बताई थी। तलाक की खबर के बाद ये दोनों अलग रह रहे थे और यहां तक कि किसी जगह पर इन्हें एक साथ देखा भी नहीं गया, लेकिन हाल ही में इन दोनों को एक जगह स्पॉट किया गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक सामंथा और नागा चैतन्य को हैदराबाद में रामानायडू के स्टूडियो में देखा गया।

Trending Videos
samantha ruth prabhu and naga chaitanya spotted together after divorce announcement know the reason
नागा चैतन्य, सामंथा अक्कीनेनी - फोटो : Social Media
शूटिंग के लिए एक जगह आए सामंथा और नागा चैतन्य-
रिपोर्ट्स के मुताबिक नागा चैतन्य और सामंथा प्रभु को हैदराबाद में रामानायडू के स्टूडियो में देखा गया। दरअसल ये दोनों अपनी फिल्मों की शूटिंग की वजह से यहां आए थे। कथित तौर पर नागा चैतन्य यहां पर अपनी फिल्म 'बंगाराजू' की शूटिंग के लिए वहां आए थे तो वहीं सामंथा भी वहां अपनी फिल्म 'यशोदा' की शूटिंग के लिए वहां मौजूद थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
samantha ruth prabhu and naga chaitanya spotted together after divorce announcement know the reason
सामंथा रूथ प्रभु, नागा चैतन्य - फोटो : सोशल मीडिया

नागा चैतन्य और सामंथा भले ही एक जगह मौजूद थे लेकिन दोनों ही अपने काम में व्यस्त थे।  इस दौरान दौरान दोनों के बीच कोई बातचीत नहीं हुई। शूटिंग के बाद नागा चैतन्य और सामंथा प्रभु दोनों ही अपनी-अपनी गाड़ियों में बैठकर वहां से निकल गए। तलाक के ऐलान के बाद सामंथा प्रभु ने सोशल मीडिया पर अपना नाम भी बदल दिया था। उन्होंने सामंथा ने अपने नाम के साथ 'अक्किनेनी' सरनेम हटा दिया था।

samantha ruth prabhu and naga chaitanya spotted together after divorce announcement know the reason
सामंथा अक्किनेनी और नागा चैतन्य - फोटो : सोशल मीडिया

सामंथा प्रभु और नागा चैतन्य ने चार साल पहले 2017 अक्टूबर में शादी की थी। हाल ही में सामंथा ने अपने पति से अलग होने की पुष्टि कर दी थी। नागा से तलाक लेने के बारे में जानकारी देते हुए लिखा था,'हमारे प्यारे शुभचिंतक, बहुत सोच विचार करने के बाद मैंने और चैतन्य ने पति-पत्नी की तरह अपने रास्ते को अलग करने का फैसला लिया है। हम बहुत खुशकिस्मत हैं कि हमारी दोस्ती दस सालों से ज्यादा की रही है जो हमारे रिलेशनशिप का आधार थी। जो हमारे बीच हमेशा स्पेशल रिश्ता रखेगी'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed