{"_id":"625ce68fa47dcc640f556365","slug":"samantha-ruth-prabhu-is-worried-about-tattoos-she-advice-never-get-a-tattoo-done","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Samantha Ruth Prabhu: सामंथा ने शरीर पर गुदवाए थे तीन खास टैटू, अब फैंस को दे रही हैं ऐसा न करने की सलाह","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Samantha Ruth Prabhu: सामंथा ने शरीर पर गुदवाए थे तीन खास टैटू, अब फैंस को दे रही हैं ऐसा न करने की सलाह
तेलुगू फिल्म इंडस्ट्री की नामचीन अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु अपने पति नागा चैतन्य से तलाक के बाद अभी उबर नहीं पाई हैं। सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहने वाली अभिनेत्री ने हाल ही में आस्क मी एनीथिंग सेशन चलाया। इस दौरान फैंस ने उनसे कई सवाल किए। कई फैंस ने उनसे शरीर पर बने टैटू के बारे में भी सवाल किया। इसका जवाब देते समय उन्होंने टैटू के संबंध में भी बात की। सामंथा इसको लेकर परेशान हैं और वह कहती हैं कि काश उन्होंने कभी टैटू न बनवाया होता।
2 of 4
सामंथा रुथ प्रभु
- फोटो : इंस्टाग्राम
वैसे तो लाखों लोग हर साल अपने शरीर की अलग-अलग जगहों पर खुशी से टैटू बनवाते हैं। इनमें वह कभी अपने पार्टनर का नाम या उससे जुड़ी कोई चीज शरीर पर गुदवाते हैं। बहुत से लोग टैटू बनवाने के बाद में पछताते भी हैं। सामंथा के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ है। दरअसल सामंथा के शरीर पर तीन टैटू हैं। एक टैटू उन्होंने अपनी रिब्स पर गुदवाया है जिसमें Chay लिखा है। बता दें कि या नागा चैतन्य का निकनेम है। वहीं दूसरा टैटू उन्होंने बैक पर गुदवाया है जिसमें YMC लिखा है, यानी Ye Maaya Chesave। ये उनकी पहली फिल्म का नाम है। इस फिल्म में नागा चैतन्य ने भी मुख्य भूमिका निभाई थी।
3 of 4
सामंथा रुथ प्रभु
- फोटो : इंस्टाग्राम
सामंथा रुथ प्रभु ने तीसरा टैटू तीसरा टैटू कलाई पर गुदवाया है। इसमें एरो का निशान बना हुआ है। बिल्कुल ऐसा ही टैटू नागा चैतन्य ने भी अपनी कलाई पर गुदवा रखा है। चार साल की शादी के बाद पिछले साल सामंथा ने अपने पति से तलाक ले लिया है। ऐसे में अब उन्हें इस टैटू को लेकर बहुत पछतावा हो रहा है। उन्होंने फैन के सवाल के जवाब में एक वीडियो शेयर करते हुए कहा- अब कभी भी कोई भी टैटू नहीं बनावाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु
- फोटो : इंस्टाग्राम
हाल ही में सामंथा को साउथ की ब्लॉकबस्टर फिल्म पुष्पा में देखा गया था। उन्होंने इस फिल्म में एक स्पेशल आइटम नंबर 'ऊं अंटावा' किया था। इस गाने को लोगों ने काफी पसंद भी किया था। वह अक्सर अपनी बोल्ड और हॉट तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। सामंथा को पिछले साल वेब सीरीज द फैमिली मैन 2 में भी देखा जा चुका है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।