फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kangana Ranaut Birthday: सामंथा रुथ प्रभु ने खास अंदाज में कंगना को दीं जन्मदिन की शुभकामनाएं, बोलीं- टैलेंट का पावर हाउस

Wed, 23 Mar 2022 01:16 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Wed, 23 Mar 2022 01:16 PM IST
विज्ञापन
samantha ruth prabhu wishes powerhouse of talent kangana ranaut kareena kapoor and ekta kapoor also wishes kangana on  her birthday
कंगना रणौत, सामंथा रुथ प्रभु - फोटो : insta

बॉलीवुड क्वीन और इंडस्ट्री की सबसे बेबाक एक्ट्रेस कंगना रणौत आज अपना 35वां जन्मदिन मना रही हैं। ऐसे में उनके फैंस और सेलेब्स उन्हें सोशल मीडिया के जरिए जन्मदिन की शुभकामनाएं दे रहे हैं। अब साउथ की एक्ट्रेस सामंथा प्रभु ने भी अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम की स्टोरी के जरिए कंगना रणौत को खास अंदाज में जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। आपको बता दें कि कंगना अपने जन्मदिन के अवसर पर मां वैष्णो देवी के दर्शन करने भी गई हैं और उन्होंने अपने इंस्टा से तस्वीरें भी शेयर की हैं। इन्हीं में से एक तस्वीर को शेयर करते हुए एक्ट्रेस सामंथा ने कंगना को जन्मदिन विश किया है।

samantha ruth prabhu wishes powerhouse of talent kangana ranaut kareena kapoor and ekta kapoor also wishes kangana on  her birthday
कंगना रणौत, सामंथा रुथ प्रभु - फोटो : insta

खास अंदाज में दी जन्मदिन की शुभकामनाएं-
एक्ट्रेस सामंथा प्रभु ने कंगना की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, "प्रतिभा के पावरहाउस को शुभकामनाएं, अभिनेत्री जो अपने प्रत्येक प्रदर्शन के साथ बार उठाती है, हमेशा खूबसूरत कंगना रनौत को जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं।" कंगना ने भी उनकी विश को अपनी इंस्टा स्टोरी से शेयर किया है।

samantha ruth prabhu wishes powerhouse of talent kangana ranaut kareena kapoor and ekta kapoor also wishes kangana on  her birthday
कंगना रणौत, सामंथा रुथ प्रभु - फोटो : insta

एक दूसरे को चीयर करती दिखाई देती हैं कंगना और सामंथा-
एक्ट्रेस सामंथा रुथ  प्रभु और कंगना रणौत अक्सर एक दूसरे को सोशल मीडिया पर चीयर करती नजर आती हैं। यहां तक कि अभिनेता नागा चैतन्य के साथ सामंथा का तलाक होने पर भी कंगना ने एक्ट्रेस का सपोर्ट किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
samantha ruth prabhu wishes powerhouse of talent kangana ranaut kareena kapoor and ekta kapoor also wishes kangana on  her birthday
कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया

कई सेलेब्स ने दीं कंगना को जन्मदिन की शुभकामनाएं-
बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रणौत के जन्मदिन पर एक्ट्रेस करीना कपूर, फिल्म मेकर विष्णुवर्धन इंदुरी, प्रोड्यूसर अभिषेक व्यास, सेलिब्रिटी हेयर स्टाइलर हसीना शेख, धाकड़ फिल्म निर्देशक रजनीश घई, और लॉक अप प्रोड्यूसर एकता कपूर ने भी कंगना रणैत को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। कंगना ने सभी की विशेज को अपनी इंस्टा स्टोरी से भी शेयर किया है।

विज्ञापन
samantha ruth prabhu wishes powerhouse of talent kangana ranaut kareena kapoor and ekta kapoor also wishes kangana on  her birthday
'लॉक अप' शो - फोटो : सोशल मीडिया
अगर बात करें वर्क फ्रंट की तो कंगना रणौत इस समय लॉक अप शो को होस्ट करती नजर आ रही हैं। यह शो एमएक्स प्लेयर और ऑल्ट बालाजी पर स्ट्रीम किया जा रहा है। लॉक अप में कई जाने-माने सेलिब्रिटीज नजर आ रहे हैं और शो लगातार चर्चा में बना हुआ है। इसके अलावा कंगना की फिल्म धाकड़ भी इसी साल रिलीज होने वाली है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed