{"_id":"5d2c87d88ebc3e6cf7221ea6","slug":"sameera-reddy-shared-heart-felt-note-to-her-new-born-daughter-as-she-shared-her-photo-on-instagram","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पहली बार नजर आया समीरा रेड्डी की बेटी का चेहरा, मां ने लिखा दिल को छूने वाला पोस्ट","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
पहली बार नजर आया समीरा रेड्डी की बेटी का चेहरा, मां ने लिखा दिल को छूने वाला पोस्ट
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Avinash Pal
Updated Mon, 15 Jul 2019 09:24 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
समीरा रेड्डी
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
लंबे वक्त से बॉलीवुड से दूरी बनाई हुईं एक्ट्रेस समीरा रेड्डी दूसरी बार मां बनी हैं। समीरा रेड्डी ने अपने बेटी के साथ सोशल मीडिया पर फोटो पोस्ट की है। फोटो पोस्ट होने के साथ ही वायरल होने लगी। पोस्ट के साथ ही समीरा ने दिल को छूने वाला एक कैप्शन लिखा है।
2 of 6
समीरा रेड्डी
- फोटो : सोशल मीडिया
इंस्टाग्राम पर फोटो पोस्ट करने के साथ समीरा ने कैप्शन लिखा- 'इस छोटी बच्ची ने मुझे जंगली घोड़ों की तरह ताकत दी है। वो चाहती थी कि मैं दोबारा खुद को तलाशूं, वो जानती थी कि मैं खो चुकी हूं और उसने मुझे रास्ता दिखाया है। मुझे मदरहुड का जश्न मनाने में एक आवाज मिलती है, शरीर के बारे में जो पर्सेप्सन है उसमें बदलाव चाहती हूं और इसमें सबसे अच्छा तरीका बाहर जाकर लोगों से मिलना और उनके बारे में अच्छा सोचना था। मैं बहुत खुश हूं, लोग मुझसे कनेक्टेड समझते हैं और मुझे यहां तक आने में सपोर्ट किया। हमने एक बेटी के लिए प्रार्थना की थी और हमें वो मिल गया।'
इससे पहले भी समीरा ने इंस्टाग्राम पर एक फोटो पोस्ट की थी। हालांकि उस फोटो में बेटी का चेहरा नहीं नजर आ रहा था। फोटो में समीरा ने अपनी बेटी का हाथ थामे हुए था।
डिलीवरी से पहले प्रेग्नेंसी फोटोशूट्स को लेकर भी समीरा काफी सुर्खियों में रही थीं। उनका अंडर वाटर फोटो शूट कुछ ही वक्त में वायरल हो गया था। जहां कुछ लोगों ने उसकी तारीफ की थी तो वहीं कुछ ने उन्हें ट्रोल किया था।
विज्ञापन
5 of 6
sameera reddy
- फोटो : social media
बता दें कि समीरा रेड्डी ने 12 जुलाई यानी शुक्रवार को अपने दूसरे बच्चे को जन्म दिया था। समीरा का ये दूसरा बेबी है और इससे पहले उनका तीन साल का बेटा हंस वर्दे है। समीरा ने 2014 में अक्षय वर्दे से शादी की थी और शादी के बाद 2015 में समीरा ने बेटे को जन्म दिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।