{"_id":"6495c7d6feea4276240bf1d9","slug":"sameera-reddy-shares-the-scariest-incident-happend-with-her-daughter-nyra-she-fallen-off-bed-at-age-of-9-month-2023-06-23","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Sameera Reddy: जब समीरा रेड्डी खुद को समझने लगी थीं बुरी मां, किया बेटी से जुड़ा चौंकाने वाला खुलासा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Sameera Reddy: जब समीरा रेड्डी खुद को समझने लगी थीं बुरी मां, किया बेटी से जुड़ा चौंकाने वाला खुलासा
वर्ष 2014 में अपने प्यार अक्षय वर्दे के साथ शादी के बंधन में बंधीं समीरा रेड्डी आज दो बच्चों की मां हैं। एक्ट्रेस का एक हंस नाम का बेटा और एक नायरा नाम की बेटी है। पर्दे से दूर हो चुकीं समीरा एक बार फिर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में आ गई हैं। समीरा ने अपने हालिया इंटरव्यू में अपनी बेटी नायरा से जुड़ी एक चौंकाने वाली घटना के बारे में खुलासा करते हुए खुद को एक बुरी मां तक कह दिया है।
2 of 5
समीरा रेड्डी
- फोटो : सोशल मीडिया
समीरा रेड्डी ने अपने हालिया इंटरव्यू में खुलासा किया कि उनकी बेटी नायरा 9 महीने की उम्र में बिस्तर से लुढ़क गई थीं। इस घटना ने एक्ट्रेस के रोंगटे खड़े कर दिए थे। समीरा ने बातचीत में कहा, 'पहली बार मैं यह सबके सामने स्वीकार कर रही हूं। जब मेरे पास हंस था तो कुछ नहीं हुआ, मैं एक अच्छी मां थी और जब मेरे पास नायरा थी तो मुझे उम्मीद थी कि मैं वहां रहूंगी लेकिन ऐसा न हो सका।'
3 of 5
समीरा रेड्डी फैमिली
- फोटो : सोशल मीडिया
समीरा ने अपनी बात में जोड़ा, 'जब नायरा नौ महीने की थी, तो वह बिस्तर से लुढ़क गई, और वह जोर से गिरी। मैं आपको बता नहीं सकती लेकिन सचमुच, मैं ऐसी हो गई थी, जैसे मुझसे कोई बहुत बड़ा गुनाह हो गया। मैं गिल्ट में चली गई थी। मुझे उस वक्त लग रहा था कि इतने छोटे बच्चे को गिरने पर कहां चोट लगी होगी। हे भगवान! इसके बारे में बात करते हुए भी मेरे रोंगटे खड़े हो जाते हैं।'
इस घटना के कारण पूर्व एक्ट्रेस ने रात के तीन बजे डॉक्टर को फोन किया था, क्योंकि नायरा चुप ही नहीं हो रही थी। आखिरकार डॉक्टर ने उसे शांत किया और सवाल पूछकर बच्चे के लिए उचित चिकित्सा सहायता का सुझाव दिया।
समीरा रेड्डी ने कहा, 'मैं अब भी कांप रही हूं। वह चुप नहीं हो रही थी और मुझे लगा था कि मैंने कुछ ऐसा कर दिया है, जिससे उसकी पूरी जिंदगी खराब हो गई है। मुझे लगने लगा था कि मैं एक बुरी मां हूं।' समीरा फिलहाल पर्दे से दूर अपने बच्चों और पति के साथ खुशहाल जीवन बिता रही हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।