{"_id":"6297331f3297aa3992227e95","slug":"samrat-prithviraj-akshay-kumar-manushi-chillar-will-arrange-special-screening-for-yogi-adityanath-at-lucknow","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Samrat Prithviraj Screening: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री देखेंगे 'सम्राट पृथ्वीराज', योगी आदित्यनाथ के लिए लखनऊ में होगी स्पेशल स्क्रीनिंग","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Samrat Prithviraj Screening: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री देखेंगे 'सम्राट पृथ्वीराज', योगी आदित्यनाथ के लिए लखनऊ में होगी स्पेशल स्क्रीनिंग
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अभिनेता अक्षय कुमार और मानुषी छिल्लर अभिनीत फिल्म 'सम्राट पृथ्वीराज' की स्पेशनल स्क्रीनिंग के लिए पूरी तरह तैयार हैं। बता दें कि यह फिल्म हिंदू राजा सम्राट पृथ्वीराज चौहान पर आधारित है। स्क्रीनिंग का आयोजन लखनऊ में किया गया है। इस खास स्क्रीनिंग में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ अक्षय कुमार और अभिनेत्री मानुषी छिल्लर होंगे। इस दौरान निर्देशक डॉ. चंद्रप्रकाश द्विवेदी भी मौजूद रहेंगे।
2 of 4
सम्राट पृथ्वीराज
- फोटो : सोशल मीडिया
यशराज फिल्म्स की पहली ऐतिहासिक फिल्म
सम्राट पृथ्वीराज यशराज फिल्म्स की पहली ऐतिहासिक फिल्म है, जो बहादुर राजा पृथ्वीराज चौहान के गौरवशाली जीवन पर आधारित है। फिल्म 'सम्राट पृथ्वीराज' में अक्षय कुमार ने महान योद्धा राजा पृथ्वीराज की भूमिका निभाई है। आक्रमणकारियों और लुटेरों के खिलाफ भारत की रक्षा करने के लिए सम्राट पृथ्वीराज चौहान की वीरता ने लोककथाओं के जरिए अनगिनत पीढ़ियों को प्रेरित किया है। इस फिल्म के जरिए महान सम्राट के साहस की भावना को सलाम किया गया है।
3 of 4
अक्षय कुमार
- फोटो : सोशल मीडिया
अक्षय कुमार ने कहा, 'सम्मान की बात'
अभिनेता अक्षय कुमार ने इस स्पेशल स्क्रीनिंग को लेकर कहा है, 'यह हमारे लिए सम्मान की बात है कि उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी अंतिम हिंदू राजा, सम्राट पृथ्वीराज चौहान के जीवन और साहस पर आधारित हमारी फिल्म देख रहे हैं, जिन्होंने भारतमाता की रक्षा के लिए अपने खून का एक-एक कतरा बहा दिया। हमारी फिल्म पराक्रमी राजा के साहस को सलाम करती है। हमें उम्मीद है कि हमारे देशवासी उनके मूल्यों से प्रेरित होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
मानुषी छिल्लर
- फोटो : सोशल मीडिया
इस दिन हो रही रिलीज
बता दें कि इस फिल्म के जरिए मानुषी छिल्लर बॉलीवुड डेब्यू कर रही हैं। इस फिल्म में वह रानी संयोगिता का किरदार निभा रही हैं। आपको बता दें कि यह फिल्म तीन जून को सिनेमाघरों में प्रदर्शित होगी। फिल्म हिंदी, तमिल और तेलुगू भाषा में रिलीज हो रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।