सब्सक्राइब करें

Vikram Box Office Prediction: अक्षय कुमार-अदिवी शेष को टक्कर देंगे कमल हासन, पहले दिन हो सकती है इतने करोड़ की कमाई!

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Wed, 01 Jun 2022 02:03 PM IST
विज्ञापन
Vikram Box Office Prediction: kamal haasan starrer is likely to dominate the cinema with prithviraj and major releasing on 3 june 2022
विक्रम फिल्म - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

साल 2022 फिल्मों के लिए बहुत ही महत्वपूर्णं रहा है। साल की शुरुआत से ही सिने प्रेमियों के लिए उनके पसंदीदा सितारों की कई फिल्में रिलीज हुई और आने वाले महीनों में भी ऐसा ही होने वाला है। आज से शुरू हुए जून के महीने में भी कई धमाकेदार फिल्में रिलीज होने जा रही हैं, जिनकी शुरुआत अक्षय कुमार की 'सम्राट पृथ्वीराज', कमल हासन की 'विक्रम' और अदिवी शेष की 'मेजर' की धमाकेदार भिड़ंत से होने वाली है। लेकिन हम इस रिपोर्ट में आपको कमल हासन की एक्शन फिल्म 'विक्रम' के बारे में बताने जा रहे हैं। चार साल बाद बड़े पर्दे पर 'विक्रम' से वापसी कर रहे कमल हासन का एक्शन अवतार देखने के लिए उनके फैंस बहुत बेसब्र हैं। इस फिल्म का निर्देशन तमिल सिनेमा के सबसे रोमांचक निर्देशकों में से एक लोकेश कनगराज ने किया है। यह फिल्म तीन जून को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। 

Trending Videos
Vikram Box Office Prediction: kamal haasan starrer is likely to dominate the cinema with prithviraj and major releasing on 3 june 2022
विक्रम फिल्म - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

लोगों के बीच फिल्म की जबरदस्त चर्चा 
तीन जून को रिलीज होने वाली तीनों फिल्मों का क्रेज लोगों के बीच बहुत है। लेकिन सामने आती रिपोर्ट्स के मुताबिक कमल हासन की आगामी एक्शन फिल्म का बज बहुत ज्यादा है। रिपोर्ट में कहा जा रहा है कि "लोगों के बीच फिल्म की जबरदस्त चर्चा है। फिल्म की चर्चा और लोगों की उत्सुकता इस बात से भी काफी प्रभावित दिखाई दे रही है कि कमल वर्षों बाद बड़े पर्दे पर वापसी कर रहे हैं। इसके अलावा फिल्म की दमादार स्टार कास्ट भी चर्चा का विषय बनी हुई है। ट्रेलर को भी जनता द्वारा खूब सराहा गया है।"

विज्ञापन
विज्ञापन
Vikram Box Office Prediction: kamal haasan starrer is likely to dominate the cinema with prithviraj and major releasing on 3 june 2022
विक्रम फिल्म - फोटो : सोशल मीडिया
पहले दिन वर्ल्डवाइड कमाएगी इतने करोड़!
इस हाई बज फिल्म के ओपनिंग डे कलेक्शन के बारे में बात करें तो फिल्म से उम्मीद की जा रही है कि 'विक्रम' भारत में 40-45 करोड़ रुपये और विदेश में करीब 20 करोड़ रुपये का कारोबार करेगी। इन कलेक्शन्स को ध्यान में रखते हुए यह फिल्म पहले दिन तकरीबन 60-65 करोड़ रुपये की कमाई कर सकती है। दुनिया भर के वीकएंड कलेक्शन के बारे में रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि "फिल्म वीकएंड पर 130-140 करोड़ रुपये की कमाई करने की क्षमता है। हालांकि, अगर फिल्म के पहले रिव्यू अच्छे आए तो यह करीब 150 करोड़ रुपये की कमाई कर सकती है।"
Vikram Box Office Prediction: kamal haasan starrer is likely to dominate the cinema with prithviraj and major releasing on 3 june 2022
vikram - फोटो : सोशल मीडिया

हिंदी बेल्ट में पहले दिन इतनी कमाई 
कमल हासन, विजय सेतुपति और फहद फासिल अभिनीत 'विक्रम' एक पैन इंडिया फिल्म है। फिल्म उत्तर भारत में अक्षय कुमार की 'सम्राट पृथ्वीराज' और आदिवी शेष की 'मेजर' जैसी बड़े बजट की फिल्मों के साथ बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होगी। इस क्लैश की वजह से रिपोर्ट्स में अनुमान लगाया जा रहा है कि  फिल्म हिंदी बेल्ट में भी ठीक-ठाक ओपनिंग ले पाएगी। रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि "  विजय सेतुपति और फहद फासिल ओटीटी के कारण उत्तर भारतीय क्षेत्रों में लोकप्रिय हैं, और कमल हासन बॉलीवुड में भी एक अहम स्थान रखते हैं। ऐसी स्टार कास्ट की वजह से हिंदी बेल्ट में फिल्म से पहले दिन दो करोड़ रुपये के कारोबार की उम्मीद की जा रही है। अगर फिल्म की कहानी और एक्शन लोगों को प्रभावित करता है तो विक्रम सम्राट पृथ्वीराज और मेजर को कड़ी टक्कर देती नजर आएगी। हालांकि, इसका खुलासा को शुक्रवार को फिल्म देखने के बाद ही किया जा सकता है।" 

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed