Laal Singh Chaddha: आमिर की मां का किरदार निभा रही हैं मोना सिंह, ये एक्ट्रेस भी अपने से कम उम्र एक्टर की मां बनीं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नरगिस
वर्ष 1957 में आई फिल्म 'मदर इंडिया' आज भी हर किसी को पसंद आती है। इस फिल्म में नरगिस, सुनील दत्त और राजेंद्र कुमार की मां बनी थीं। आपको जानकर हैरानी होगी कि राजेंद्र कुमार, सुनील दत्त और नरगिस का जन्म 1929 में हुआ था यानी तीनों की उम्र में कोई फर्क नहीं था। फिर भी नरगिस ने 'मदर इंडिया' में दोनों की मां का किरदार निभाया, जिसे खूब पसंद भी किया गया। इस फिल्म के बाद आगे चलकर सुनील दत्त और नरगिस पति-पत्नी बने थे।
राखी
साल 1982 में रिलीज हुई फिल्म 'शक्ति' में अभिनेत्री राखी ने अमिताभ बच्चन की मां का किरदार निभाया था। आपको यह जानकर हैरानी होगी कि अमिताभ बच्चन राखी से उम्र में 5 साल बड़े हैं। कई फिल्मों में राखी ने अमिताभ के अपोजिट लीड रोल अदा किया है। ऐसे में बिग बी की मां का किरदार निभाकर उन्होंने सभी को हैरान कर दिया था। 'शक्ति' में दिलीप कुमार ने डीसीपी अश्विनी कुमार का किरदार निभाया था। वहीं राखी ने उनकी पत्नी शीतल कुमार और अमिताभ ने बेटा विजय कुमार का रोल किया था। एक बातचीत के दौरान राखी ने बताया था, ' इस फिल्म में काम करने पर लोगों कहा था कि मेरा करियर बर्बाद हो जाएगा। मैंने कहा भाड़ में जाए। दिलीप कुमार जी के साथ काम करने का मौका मिला था, उसे छोड़ूंगी नहीं। उनके साथ काम करना मेरी खुशकिस्मती थी।'
रोहिणी हट्टंगड़ी
बॉलीवुड अभिनेत्री रोहिणी हट्टंगड़ी को 'अग्निपथ' (1990) फिल्म में अमिताभ बच्चन की मां का रोल अदा करने के लिए पहचाना जाता है। रोहिणी ने अपने अभिनय करियर में कई यादगार रोल किए, उनमें से एक था 'अग्निपथ' में निभाया गया अमिताभ बच्चन की मां का रोल। इस किरदार से उन्हें एक अलग पहचान मिली थी। यहां तक कि फिल्म 'अग्निपथ' के लिए उन्हें बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस का फिल्मफेयर अवॉर्ड भी मिला था।
रीमा लागू
फिल्मों में मां के किरदार को अलग ही पहचान देने वाली दिवंगत अभिनेत्री रीमा लागू ने भी अपनी से ज्यादा उम्र के अभिनेता की मां का किरदार निभाया था। रीमा ने 36 साल की उम्र में फिल्म 'श्रीमान आशिक' (1993) में अभिनेता ऋषि कपूर की मां का किरदार निभाया था, जबकि ऋषि रीमा से 5 साल बड़े थे। फिल्म रिलीज के समय रीमा महज 36 साल की थीं, जबकि ऋषि 41 साल के थे।इसके अलावा रीमा ने संजय दत्त की मां का किरदार भी निभाया, जबकि दोनों की उम्र में ज्यादा फर्क नहीं था।