मॉडल, डांसर और अभिनेत्री सना खान 21 अगस्त को अपना जन्मदिन मनाती हैं। 1988 में मुंबई में जन्मीं सना खान ने अपने करियर की शुरुआत विज्ञापन फिल्मों से की थी। उन्होंने हिंदी के अलावा तमिल, तेलुगू, कन्नड़ और मलयालम भाषा में फिल्में की हैं। सना के जन्मदिन पर चलिए बताते हैं ऐसी ही कुछ खास बातें।
Sana Khan Birthday: 'बिग बॉस' से मशहूर हुई थीं सना खान, जानें करियर का लेखा जोखा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सना मुंबई के धारावी में पली बढ़ी हैं। उनके पिता कन्नूर के मलयाली मुस्लिम हैं। वहीं उनकी मां सईदा मुंबई की रहने वाली हैं। उन्होंने अपनी शुरुआती पढ़ाई मुंबई से की है। बचपन से ही सना एक अभिनेत्री बनने का सपना देखती थीं।
सना खान ने साल 2005 में कम बजट की फिल्म 'यही है हाई सोसाइटी' से डिब्यू किया। फिल्म 'बॉम्बे टू गोवा', 'धन धना धन गोल' में उन्होंने स्पेशल अपीयरेंस दी। हिंदी फिल्मों में कुछ खास सफलता ना मिलने पर उन्होंने साउथ फिल्म इंडस्ट्री की ओर रुख किया। 2014 में सना, सलमान खान की फिल्म 'जय हो' में दिखीं। इसके बाद उन्होंने 'वजह तुम हो' और 'टॉयलेट एक प्रेम कथा' फिल्में कीं।
सना खान ने 2012 में 'बिग बॉस' सीजन छह में हिस्सा लिया। शो में वो टॉप थ्री कंटेस्टेंट बनीं। इसके अलावा सना ने 'झलक दिखला जा 7', 'खतरों के खिलाड़ी 6', 'कॉमेडी नाइट्स बचाओ', 'एंटरटेनमेंट की रात' और 'किचन चैम्पियन' में काम किया। इस साल की शुरुआत में सना वेब सीरीज 'स्पेशल ऑप्स' में भी नजर आई थीं।
सना इस साल की शुरुआत में ब्रेकअप की खबरों को लेकर सुर्खियों में रहीं। सना डांसर और कोरियोग्राफर मेलविन लुईस को डेट कर रही थीं। सोशल मीडिया पर एक लंबे चौड़े पोस्ट में उन्होंने लुईस पर धोखा देने का आरोप लगाया। वहीं लुईस का कहना था कि सना ने उनकी जाति और स्किन कलर का मजाक उड़ाया था।
A post shared by Sana Khan (@sanakhaan21) on