फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बिग बॉस की एक्स कंटेस्टेंट सना खान ने एक्स ब्वॉयफ्रेंड के कमेंट का ऐसे दिया जवाब, वायरल हो रही पोस्ट

Mon, 17 Feb 2020 03:39 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Mon, 17 Feb 2020 03:39 PM IST
विज्ञापन
Sana khan Epic Reply To Her Ex Boyfriend Melvin Louis
सना खान,मेलविन लुईस - फोटो : इंस्टाग्राम

'बिग बॉस' (Bigg Boss) की एक्स कंटेस्टेंट और अभिनेत्री सना खान का बीते दिनों कोरियोग्राफर मेलविन लुईस (Melvin Louis) से ब्रेकअप हो गया था। सना ने उनपर धोखा देने का आरोप लगाया था। वो पिछले काफी समय से मेलविन के साथ रिलेशनशिप में थीं। अब ये दोनों एक्स कपल आपस में एक दूसरे को लेकर लगातार कमेंट कर रहे हैं।

Sana khan Epic Reply To Her Ex Boyfriend Melvin Louis
सना खान - फोटो : इंस्टाग्राम

दरअसल बीते दिनों मेल्विन लुइस ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया था, जिसमें उनकी टी-शर्ट पर लिखा था, 'बुलाती है मगर जाने का नहीं।' इस पोस्ट में वह पंतग उड़ाने वाले मांझे को लपेटते हुए भी नजर आ रहे हैं। मेल्विन के इस पोस्ट पर अब उनकी एक्स गर्लफ्रेंड सना खान का रिएक्शन सामने आया है।
 

View this post on Instagram

Reality 🔥 Strictly for Delusional ones Chillata hai magar darne ka nahin Happy Valentine’s Day all ❤️ 50% truth prevailed rest will also soon 👊🏼 . . . . . #fact #reality

A post shared by Sana Khaan (@sanakhaan21) on

Sana khan Epic Reply To Her Ex Boyfriend Melvin Louis
सना खान - फोटो : Social Media

सना ने एक फोटो पोस्ट करते हुए अपने एक्स को जवाब दिया है।  सना खान की फोटो में लिखा, "जो लड़के स्टेटस डाल रहे हैं, 'बुलाती है मगर जाने का नहीं' उनको बता दूं कि सच्चाई तो यह है कि 'जाने का है, पर कोई बुलाती नहीं।" इस फोटो को पोस्ट करते हुए सना ने लिखा, सच्चाई। खास उन लोगों के लिए, चिल्लाता है मगर डरने का नहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Sana khan Epic Reply To Her Ex Boyfriend Melvin Louis
sana khan, melvin louis - फोटो : social media

बता दें सना ने ब्वॉयफ्रेंड मेल्विन लुईस से ब्रेकअप की जानकारी खुद सोशल मीडिया पर दी थी। सना ने कैप्शन में लिखा था, 'यह पहली बार है और ये सच बोलने के लिए मुझे बहुत हिम्मत लगी है। क्योंकि यहां बहुत सारे लोग थे जो इस रिश्ते में विश्वास करते थे और जिन्होंने बहुत प्यार और सम्मान दिखाया लेकिन दुर्भाग्य से मुझे वहां से सम्मान नहीं मिला जहां से मुझे मिलना चाहिए था।'

'तेजस' का फर्स्ट लुक आया सामने, एयरफोर्स पायलट के धाकड़ लुक में दिखी कंगना रनौत

विज्ञापन
Sana khan Epic Reply To Her Ex Boyfriend Melvin Louis
sana khan

इसके साथ ही सना खान ने बताया था कि मेल्विन ने उनका विश्वास तोड़ा था, अपने ब्रेकअप की वजह से डिप्रेशन में भी आ गई थीं। बता दें कि सना खान ने 'बिग बॉस से खूब सुर्खियां बटोरी थीं। इसके अलावा वह फिल्मों में भी नजर आ चुकी हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed