फिल्मी दुनिया को अलविदा कह चुकीं पूर्व अभिनेत्री सना खान और उनके पति मौलाना अनस सईद इन दिनों लाइम लाइट में आ गए हैं। शादी के बाद से सना और उनके पति आए दिन सोशल मीडिया पर अपने तस्वीरें और वीडियोज शेयर कर रहे हैं। इस वजह से दोनों को काफी ट्रोल भी होना पड़ रहा है। हाल ही में अनस ने एक पोस्ट में अपने दिल की बात लिखी है।
ट्रोल होने के बाद सना खान के पति अनस सईद का पोस्ट, लिखा- 'कयामत में अल्लाह तुम्हारे...'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अनस और सना बीते दिनों हनीमून के लिए कश्मीर गए थे। वहां की एक तस्वीर साझा करते हुए अनस ने लिखा है, 'किसी के गुनाह या बुराई देखो तो अपनी आंखों पर पर्दा डाल दो, उनकी इस्लाह के लिए दुआ करो। दुनिया में लोगों के गुनाहों पर पर्दा डाला करो ताकि कयामत में अल्लाह तुम्हारे गुनाहों पर डाले, आमीन।'
सना के पति अनस को उनके लुक्स की वजह से काफी ट्रोल किया जाता है। लोगों का कहना है कि सना और अनस की जोड़ी अच्छी नहीं लगती। बीते दिनों सना ने इस पर कहा था, 'मैंने इन टिप्पणियों के लिए शादी नहीं की है। मेरे पति एक अच्छे आदमी है। मैं उन्हें गुड लुकिंग मानती हूं। शायद आप ना मानते हों, लेकिन मुझे इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता।'
वहीं इस मामले पर अनस ने जवाब देते हुए कहा था, 'लोग ये सोचने के लिए आजाद हैं कि हमारी जोड़ी सही नहीं है, लेकिन हम जानते हैं कि हम साथ में कितना सहज महसूस करते हैं। मैंने खुदा से सना खान से शादी के लिए प्रार्थना की थी और उन्होंने मेरी फरियाद सुन ली।' आगे उन्होंने कहा कि, 'मैं सोचता हूं कि अगर मैं किसी और से शादी करता तो शायद इतना खुश नहीं रहता। सना का दिल साफ है और वो किसी को भी माफ कर देती है। मैं हमेशा से एक ऐसी ही लड़की से शादी करना चाहता था।'
गौरतलब है कि सना ने इस साल अक्तूबर महीने में बॉलीवुड और टीवी की दुनिया को छोड़ने का एलान किया था जिसके बाद 20 नवंबर को उन्होंने गुजरात के रहने वाले अनस सईद के साथ निकाह कर लिया था।
सुशांत सिंह राजपूत का मर्डर हुआ या की है आत्महत्या, जल्द खुलासा करे CBI- गृहमंत्री अनिल देशमुख