फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सना खान से शादी के बाद शौहर अनस सईद ने साझा किया पहला पोस्ट, लिखा- ‘तुम अपने रब की…’

Fri, 27 Nov 2020 09:53 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Fri, 27 Nov 2020 09:53 AM IST
विज्ञापन
Thank you for being in my life Sana Khan husband Anas Sayed pens romantic note for wife
सना खान - फोटो : Instagram: @sanakhaan21

सना खान ने अपनी निकाह की खबर से सभी को हैरान कर दिया। उन्होंने गुजरात के सूरत के रहने वाले मुफ्ती अनस सईद से शादी की है। अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर सना ने शादी की कई तस्वीरें और वीडियोज साझा किए हैं जो वायरल हुए। अब उनके शौहर का पोस्ट सामने आया है।

Thank you for being in my life Sana Khan husband Anas Sayed pens romantic note for wife
सना खान - फोटो : इंस्टाग्राम

सना के शौहर अनस सईद का इंस्टाग्राम पर यह पहला पोस्ट है। उन्होंने सना के साथ की एक तस्वीर साझा की है। साथ ही कैप्शन में लिखा- ‘और तुम अपने रब की कौन-कौन से नैमतो को झुठलाओगे? अल्हमदुलिल्लाह।‘ आगे अनस लिखते हैं कि ‘मेरी जिंदगी में आने और इसे खूबसूरत यात्रा बनाने के लिए शुक्रिया। उम्मीद करता हूं कि तुम्हारे साथ शांतिपूर्ण और सुखमय निकाह का आनंद अनंत काल तक लूंगा। हमेशा तुम्हारा।‘
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by AnasSayied (@anas_sayied)

Thank you for being in my life Sana Khan husband Anas Sayed pens romantic note for wife
सना खान - फोटो : instagram: sanakhaan21

सना खान ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी मेहंदी समारोह की तस्वीरें और वीडियो साझा किए थे। 18 नवंबर को मेहंदी समारोह का आयोजन था। इस दौरान सना खान ऑरेंज सूट और पिंक दुपट्टा ओढ़े हुए नजर आईं, जिसमें उनका लुक काफी प्यारा लग रहा है। वहीं उन्होंने अपने दोनों हाथों में मुफ्ती अनस के नाम की मेहंदी लगा रखी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Thank you for being in my life Sana Khan husband Anas Sayed pens romantic note for wife
सना खान - फोटो : Instagram: @sanakhan21

इसके अलावा सना खान के वलीमे की भी तस्वीरें सामने आई थीं। इन तस्वीरों में सना बेहद खूबसूरत दिखीं। सना ने लाल रंग का जोड़ा चुना था। इसके साथ गोल्डन ज्वैलरी अभिनेत्री के लुक्स में चार चांद लगा दिए। तस्वीरों में वे अलग-अलग एंगल में पोज देती नजर आईं। 

विज्ञापन
Thank you for being in my life Sana Khan husband Anas Sayed pens romantic note for wife
सना खान - फोटो : Instagram: @sanakhan21

गौरतलब है कि सना खान ने 20 नवंबर को गुपचुप तरीके से अनस सईद के साथ निकाह कर लिया था। निकाह के दो दिन बाद सना ने सोशल मीडिया पर अपनी और शौहर की तस्वीर साझा कर इस बात की जानकारी दी थी। सना ने तस्वीर साझा करते हुए लिखा था, 'अल्लाह के लिए एक दूसरे से प्यार किया, अल्लाह के लिए शादी कर ली, इस दुनिया में अल्लाह हमें साथ रखें और जन्नत में दोबारा मिलाए।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed