फिल्मी दुनिया को छोड़ इस्लाम के रास्ते पर चलने वाली पूर्व अभिनेत्री सना खान इन दिनों खूब चर्चा में हैं। बीते दिनों उन्होंने मौलवी मुफ्ती अनस के साथ निकाह कर लिया था। इन दिनों ये कपल कश्मीर की हसीन वादियों में अपना हनीमून एन्जॉय कर रहा है। सना आए दिन वहां से अपनी तस्वीरें साझा कर रही हैं। लेकिन उनकी इन तस्वीरों को देख कुछ लोगों ने सना और अनस पर सवाल उठाने शुरू कर दिए हैं।
पति अनस मुफ्ती के साथ सना खान की तस्वीर देख भड़के कट्टरपंथी, सोशल मीडिया पर किए आपत्तिजनक कमेंट्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सना खान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह लगातार अपने फेसबुक पर कश्मीर से तस्वीरें शेयर कर रही हैं। कुछ तस्वीरों में वह अकेले दिख रही हैं तो कुछ में अपने पति अनस मुफ्ती के साथ। अब इन तस्वीरों पर कुछ कट्टरपंथियों का कहना है कि ये दोनों इस्लाम का मजाक उड़ा रहे हैं। यही नहीं अनस की तुलना तो एक यूजर ने शैतान से ही कर डाली। किसी के लिए भी इस तरह के शब्द इस्तेमाल करना ठीक नहीं है।
एक यूजर ने लिखा, 'आप आलिम हो, कोई फिल्मी हीरो नहीं। आपने सना को इस्लाम का रास्ता दिखाया या आप खुद इस्लाम से दूर हो गए।' एक और लिखा, 'पर्दा रखो, इस्लाम यही सिखाता है। इस्लाम का मजाक मत बनाओ।' यूजर्स ने दोनों की तस्वीरों पर आपत्तिजनक कमेंट्स किए हैं।
Heaven 🤩 📸 @anas_saiyad20 . . . #gulmarg #kashmir #heaven #beauty #Mashallah
बीते दिनों सना खान ने अपने पति का जन्मदिन भी मनाया था। सना ने सोशल मीडिया के जरिए एक पोस्ट कर मुफ्ती अनस को जन्मदिन विश करते हुए उन्हें बेस्ट शौहर बताया था। सना ने लिखा, 'अल्लाह तुम्हें हमेशा सलमात रखें और मेरे साथ जन्नत तक रखें। जन्मदिन की मुबारकबाद, बेस्ट शौहर।'
गौरतलब है कि सना खान ने 20 नवंबर को गुजरात के सूरत में मुफ्ती अनस के साथ निकाह किया था। जिसकी जानकारी उन्होंने 22 नवंबर को सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दी थी। उन्होंने अपने वलीमे की तस्वीर साझा करते हुए लिखा था, 'अल्लाह के लिए एक दूसरे से प्यार किया, अल्लाह के लिए शादी कर ली, इस दुनिया में अल्लाह हमें साथ रखें और जन्नत में दोबारा मिलाए।'