फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sana Khan: सना खान ने बताया शो 'खतरों के खिलाड़ी' को ठुकराने का कारण, कहा- मुझे जलती हुई कब्रें दिखती थीं

Fri, 10 Mar 2023 04:28 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Fri, 10 Mar 2023 04:28 PM IST
विज्ञापन
Sana Khan opened up about quitting show Khatron ke Khiladi 10 said Greed is never ending
सना खान, अनस सैयद - फोटो : सोशल मीडिया

टीवी इंडस्ट्री का जाना माना चेहरा सना खान ने अपने अभिनय से काफी दिलों पर राज किया है। सना न केवल टीवी बल्कि कई फिल्मों में भी नजर आ चुकी हैं और अब उन्होंने इस इंडस्ट्री से दूरी बना ली है। सना ने इबादत को ही अपना नया रस्ता चुना और उसी मार्ग पर अग्रसर भी हो गईं। सना ने भले ही ग्लैमर वर्ल्ड को छोड़ दिया है, लेकिन वह आज भी सोशल  मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। अब हाल ही में, सना ने खुलासा किया कि उन्होंने इस ग्लैमर वर्ल्ड को अलविदा क्यों कहा?

Sana Khan opened up about quitting show Khatron ke Khiladi 10 said Greed is never ending
सना खान - फोटो : सोशल मीडिया

सना को आखिरी बार स्टंट रिएलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी के 6’ सीजन में देखा गया था, जिसे रोहित शेट्टी ने होस्ट किया था। उस सीजन में सना नौवें स्थान पर आई थीं और दर्शकों को उनका गेम काफी पसंद आया था। इसके बाद अगले सीजन में भी उन्हें बुलाया गया था, लेकिन सना ने इस ऑफर को ठुकरा दिया था। सना ने 21 नवंबर 2020 में अनस सईद से निकाह किया था। अब काफी दिनों बाद सना ने इंडस्ट्री से दूरी बनाने को लेकर अपनी बात रखी है।

Shah Rukh Khan: 'पठान' में क्या था शाहरुख खान का धर्म? डायरेक्टर के खुलासे से सभी दंग

Sana Khan opened up about quitting show Khatron ke Khiladi 10 said Greed is never ending
सना खान - फोटो : सोशल मीडिया

हाल ही में, एक इंटरव्यू में सना ने बताया,  ‘साल 2019 मेरे लिए बहुत ही मुश्किल था। वह रमजान का महीना था। उस महीने के आखिर में मुझे अजीब चीजें दिखने लगी थीं। मुझे जलती हुई कब्रें नजर आती थीं। मैं अकेली चिल्लाती हुई, मदद मांगती हुई नजर आती थी। मैं रातों में सो नहीं पाती थी क्योंकि मुझे डर लगता था।बाद में मैं सोचती थी कि यह तो बस सपना है। इसके बाद मेरे अंदर बदलाव आने लगे। मैंने यह किसी से भी शेयर नहीं किया क्योंकि आप किसी को खुद को जज करने का मौका नहीं देना चाहते।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Sana Khan opened up about quitting show Khatron ke Khiladi 10 said Greed is never ending
सना खान - फोटो : सोशल मीडिया

शो ‘खतरों के खिलाड़ी’ के ऑफर को रिजेक्ट करने पर सना ने कहा,  'मुझे पता था कि अगर मैं शो एक्सेप्ट कर लूंगी तो फिर से चीजें बदल जाएंगी क्योंकि शैतान बहुत पावरफुल होता है, जो कि अंदर बैठा है। उसके साथ फिर से वही लड़ाई लड़ना काफी मुश्किल होता। मैंने उसे बहुत मुश्किल से काबू किया था। यह लड़ाई काफी मुश्किल थी,लेकिन मैंने खुद को बचाने का फैसला किया था।' 

Citadel Priyanka Chopra: मारधाड़ करते प्रियंका की भौंह पर बना कट का निशान, बोलीं, मैं अब इसे छुपाना नहीं चाहती

विज्ञापन
Sana Khan opened up about quitting show Khatron ke Khiladi 10 said Greed is never ending
सना खान,अनस सईद - फोटो : सोशल मीडिया

आगे सना ने यह भी बताया था कि अगर वह 'खतरों के खिलाड़ी शो' के ऑफर को एक्सेप्ट कर लेती तो भी उनके शौहर अनस को कोई परेशानी नहीं होती क्योंकि उन्होंने खुद यह बात कही थी, लेकिन इसके उलट सना ने अपने दिल की बात सुनी और इस ऑफर को ठुकरा दिया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed