{"_id":"62de9ef3ae491a194663e0e5","slug":"sana-khan-revealed-in-a-video-why-she-left-film-industry","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Sana Khan: बोल्डनेस के लिए मशहूर थी ये एक्ट्रेस, सपने में दिखा कुछ ऐसा कि छोड़ दी एक्टिंग","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Sana Khan: बोल्डनेस के लिए मशहूर थी ये एक्ट्रेस, सपने में दिखा कुछ ऐसा कि छोड़ दी एक्टिंग
सना खान बॉलीवुड की कई फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। वह अब तक कई बड़े सितारों की फिल्मों में काम कर चुकी हैं। सलमान खान की फिल्म 'जय हो' वह निगेटिव किरदार में दिखी थीं। इसके अलावा वह अक्षय कुमार की टॉयलेट एक प्रेमकथा में भी छोटे से किरदार में नजर आ चुकी हैं। फिल्म वजह तुम हो से वह काफी चर्चा में रहीं। इस फिल्म में उन्होंने कई बोल्ड सीन दिए थे। हालांकि अब वह ग्लैमर की दुनिया को अलविदा कहकर अपनी नई जिंदगी से काफी खुश हैं। हाल ही में उन्होंने एक वीडियो जारी करके इस राज से पर्दा उठाया है कि उन्होंने अचानक क्यों एक्टिंग की दुनिया छोड़ दी।
2 of 4
sana khan, सना खान
- फोटो : अमर उजाला
'सब कुछ था पास...लेकिन'
इस वीडियो में सना बुर्के में नजर आ रही हैं। वीडियो में वह कहती हैं, 'मेरे पास नाम, शोहरत, पैसा सबकुछ था। बस एक चीज की कमी थी वो थी शांति। मेरे मन में एक ही सवाल था कि सबकुछ होने के बाद मैं खुश क्यों नहीं हूं। काफी समय तक मैं अवसाद में रही। कई ऐसे दिन थे जब अल्लाह ने मुझे साइन के जरिए मैसेज दिए।'
3 of 4
सना खान
- फोटो : instagram/sanakhaan21
इस वजह से छोड़ी एक्टिंग
सना आगे बताती हैं कि साल 2019 में रमजान के दौरान मुझे सपने में अपनी ही कब्र नजर आती थी। उन्होंने बताया, 'मुझे याद है रमजान के दौरान मैंने आग से धधकती हुई अपनी कब्र देखी। यह मेरे लिए इशारा था कि अगर मैंने खुद को नहीं बदला तो मेरे साथ ऐसा ही होगा। सपनों की वजह से मैं एंजाइटी में रहने लगी थी।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
sana khan, सना खान
- फोटो : अमर उजाला
साल 2020 में की थी शादी
सना आगे बताती हैं कि इसके बाद इसके बाद वह इस्लामिक मोटिवेशनल स्पीच सुनने लगीं और धीरे-धीरे इस्लाम के करीब आती चली गईं। बता दें कि साल 2020 में सना ने एक्टिंग करियर को छोड़ने की घोषणा कर दी थी। इस अनाउंसमेंट के लगभग एक महीने बाद उन्होंने इस्लामिक स्कॉलर मुफ्ती अनस सैयद से शादी कर ली थी। हाल ही में दोनों पवित्र हज यात्रा पर भी गए थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।