{"_id":"62de84812e15041611767588","slug":"complaint-filed-against-bollywood-actor-ranveer-singh-for-his-bold-photoshoot","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Ranveer Singh: बोल्ड फोटोशूट को लेकर बुरे फंसे रणवीर सिंह, अभिनेता के खिलाफ हुई शिकायत","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Ranveer Singh: बोल्ड फोटोशूट को लेकर बुरे फंसे रणवीर सिंह, अभिनेता के खिलाफ हुई शिकायत
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: हर्षिता सक्सेना
Updated Mon, 25 Jul 2022 06:56 PM IST
सार
बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह अपने बोल्ड फोटोशूट को लेकर लगातार सुर्खियों में हैं। अभिनेता ने जबसे अपना यह फोटोशूट कराया है, जिस पर लोगों और फिल्मी सितारों की अलग-अलग प्रतिक्रिया सामने आ रही है।
विज्ञापन
1 of 5
रणवीर सिंह
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह अपने बोल्ड फोटोशूट को लेकर लगातार सुर्खियों में हैं। अभिनेता ने जबसे अपना यह फोटोशूट कराया है, जिस पर लोगों और फिल्मी सितारों की अलग-अलग प्रतिक्रिया सामने आ रही है। इसी बीच अब खबर सामने आ रही है कि न्यूड फोटोशूट के लिए अभिनेता रणवीर सिंह के खिलाफ शिकायत की गई है। अभिनेता की न्यूड तस्वीरें सामने आने के बाद से ही उन्हें ट्रोल किया जा रहा था। इतना ही नहीं उन पर कई तरह के मीम्स भी वायरल होने लगे थे। लेकिन अब इस मामले में सोमवार को मुंबई पुलिस के पास एक आवेदन दायर कर प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की गई है।
2 of 5
रणवीर सिंह
- फोटो : सोशल मीडिया
जानकारी के मुताबिक अभिनेता के खिलाफ हुई शिकायत में रणवीर सिंह पर 'महिलाओं की भावनाओं को आहत करने' का आरोप लगाया गया है। एक गैर-सरकारी संगठन (एनजीओ) के एक पदाधिकारी ने चेंबूर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायतकर्ता ने अभिनेता के खिलाफ सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम और भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज करने की मांग की है। मामले में पुलिस अधिकारी ने कहा कि, "हमें सोमवार को एक एनजीओ से जुड़े एक व्यक्ति का आवेदन मिला। अभी तक कोई प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई है। हम पूछताछ कर रहे हैं।"
3 of 5
रणवीर सिंह
- फोटो : social media
रणवीर की इन न्यूड तस्वीरों के सामने आने के बाद से ही वह विवादों में बने हुए हैं। इस फोटोशूट के वायरल होने के बाद अब इस पर राजनीति भी शुरू हो गई है। अभिनेता की तस्वीरों पर सवाल उठाते हुए समाजवादी पार्टी के महाराष्ट्र चीफ अबु आजमी ने ट्वीट किया। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा कि पब्लिक के सामने न्यूड होना 'आर्ट' और 'आजादी' है, तो हिजाब पहनना 'दबाव डालना' क्यों है?
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
आलिया भट्ट, रणवीर सिंह
- फोटो : social media
हालांकि, अभिनेता के इस फोटोशूट पर इंडस्ट्री के उनके दोस्त लगातार उनका समर्थन कर रहे हैं। इसी क्रम में हाल ही में रणवीर के साथ फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में नजर आने वाली एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने भी इस अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि "मुझे मेरे पसंदीदा रणवीर सिंह के बारे में कुछ भी नकारात्मक कहना और सुनना पसंद नहीं है। मैं उनसे हमेशा प्यार करती हूं और वह केवल मेरे ही नहीं हर किसी के पसंदीदा कलाकार हैं। रणवीर ने हमें बहुत ही बेहतरीन फिल्में दी हैं, इसलिए हमें उन्हें सिर्फ प्यार देना चाहिए।"
विज्ञापन
5 of 5
रणवीर सिंह,अर्जुन कपूर
- फोटो : सोशल मीडिया
इससे पहले अभिनेता अर्जुन कपूर ने भी उनका समर्थन करते हुए कहा था कि उन्होंने जो भी किया वह उनकी मर्जी है, उनका सोशल मीडिया है। उन्हें जिस चीज में सहजता महसूस होती है वह उसे करते हैं। मुझे लगता है कि हमें उनकी इज्जत करनी चाहिए।' इसके अलावा खुद रणवीर सिंह ने भी अपने इस फोटोशूट पर प्रतिक्रिया दी थी। एक्टर का कहना था कि वह 1000 लोगों के सामने भी अपने कपड़े उतार सकते हैं और उन्हें इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।