{"_id":"62de960299716241d12c6967","slug":"swayamvar-mikka-di-vohti-mika-singh-ready-to-get-married-celebs-will-attend-ceremony-including-bharti-singh","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Swayamvar Mika Di Vohti: कुछ ही देर में शुरू होगा मीका का टीवी स्वयंवर, खास सितारों ने की बारात की तैयारी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Swayamvar Mika Di Vohti: कुछ ही देर में शुरू होगा मीका का टीवी स्वयंवर, खास सितारों ने की बारात की तैयारी
Mon, 25 Jul 2022 06:43 PM IST
ज्योति राघव
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Published by: ज्योति राघव
Updated Mon, 25 Jul 2022 06:43 PM IST
विज्ञापन
'स्वयंवर- मीका दी वोटी'
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्टार भारत के बहुप्रतीक्षित शो 'स्वयंवर- मीका दी वोटी' ने अपनी शुरुआत से ही दर्शकों का खूब मनोरंजन किया और यह शो अब अपने अंतिम चरण पर है जहां इसके स्टार स्टडेड फिनाले में टेलीविजन इंडस्ट्री के कई प्रमुख नाम, दूल्हे मीका सिंह का परिवार और उनके दोस्त इस स्वयंवर में शामिल होंगे। अब तक आपने देखा कि आकांक्षा पुरी, प्रांतिका दास और नीत महल मीका का दिल जीतकर उनकी वोटी बनने की राह पर आगे बढ़ चुकी हैं। ऐसे में जब मीका, इन तीन राजकुमारियों में से एक का नाम अपनी वोटी के रूप में चुनेंगे तो यह फिनाले की शाम खुशी से भर जाएगी।
'स्वयंवर- मीका दी वोटी'
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
खास बात यह है कि टेलीविजन इंडस्ट्री की सबसे प्रसिद्ध कॉमेडियन में से एक भारती सिंह इस भव्य समारोह में शामिल होंगी, जो अपनी मौजूदगी से इस फिनाले में सभी का मेहमानों का खूब मनोरंजन करेंगी, उनका उत्साह बढ़ाएंगी और फिनाले के इस गरम माहौल को मजेदार बनाएंगी। इतना ही नहीं भारती सिंह के साथ, इकबाल खान, रचना मिस्त्री, शोएब इब्राहिम, आयुषी खुराना, करण वी ग्रोवर, सायली सालुंखे, सुमेध मुदगलकर, मल्लिका सिंह, पंखुड़ी अवस्थी और ईशान धवन जैसे स्टार भारत के कलाकार 'स्वयंवर-मीका दी वोटी' के फिनाले में शामिल हो रहे हैं।
'स्वयंवर- मीका दी वोटी'
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
स्वयंवर फिनाले का हिस्सा बनने को लेकर उत्साहित 'ना उम्र की सीमा हो' शो के मुख्य कलाकार इकबाल खान बताते हैं, 'मैं इस स्वयंवर का हिस्सा बनकर बहुत खुश हूं। भले ही हम इसका एक बहुत छोटा हिस्सा निभा रहे हैं, लेकिन फिर भी हमने भाग तो लिया। मैंने व्यक्तिगत रूप से अपने जीवन में पहले कभी स्वयंवर नहीं देखा है, इसलिए मैं इसे लेकर बहुत उत्साहित हूं और जब मैं शादीशुदा हूं तो मैं मीका जी से मिलकर उन्हें कुछ टिप्स भी दूंगा। इस फिनाले को देखना दर्शकों के लिए बहुत मजेदार होगा।'
विज्ञापन
विज्ञापन
स्वयंवर-मीका दी वोटी कंटेस्टेंट्स
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, जोधपुर
स्वयंवर फिनाले में भाग लेने वाले 'अजूनी' शो के मुख्य कलाकार शोएब इब्राहिम बताते हैं, 'मैं बहुत उत्साहित महसूस कर रहा हूं और यहां के वातावरण का आनंद ले रहा हूं। यह शो और यहां तक कि मीका जी भी ऊर्जा से भरे हुए हैं। जब कभी आप टेलीविजन पर कुछ देखते हैं और फिर आपको उस शो का हिस्सा बनने का मौका मिल जाए तो यह बात मुझे बहुत रोमांचक लग रही है। मैं उनके स्वयंवर के लिए परफॉर्म भी करूंगा, जिसे लेकर मैं और अधिक उत्साहित हूं।'
विज्ञापन
स्वयंवर-मीका दी वोटी कंटेस्टेंट्स
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, जोधपुर
'स्वयंवर- मीका दी वोटी' ने कई संभावित दुल्हनें देखीं, जिन्होंने मीका सिंह को प्रभावित करने और उनका दिल जीतने और उनकी एकमात्र रानी (वोटी) बनने के लिए कई अग्निपरीक्षाएं दी। खुद को साबित करने और मीका सिंह को प्रभावित करने की कई हफ्तों के प्रयास के बाद, आकांक्षा पुरी, प्रांतिका दास और नीत महल जैसे प्रतियोगियों ने शीर्ष तीन में अपनी पहचान बनाई। यह फिनाले एपिसोड बहुत रोमांचक होगा कि मीका सिंह अपनी रानी के रूप में किसे चुनते हैं। शो का फिनाले सोमवार रात 8 बजे से शुरू होने वाला है।