फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Shamshera Weekend BO Report: 'सम्राट पृथ्वीराज' से भी कम हुई 'शमशेरा' की कमाई, बनी यशराज की चौथी फ्लॉप फिल्म

Mon, 25 Jul 2022 06:17 PM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Mon, 25 Jul 2022 06:17 PM IST
विज्ञापन
Shamshera Weekend Box Office Collection: Ranbir kapoor and 2022 lowest weekend  Film Falls Below JugJugg Jeeyo
शमशेरा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन - फोटो : सोशल मीडिया

रणबीर कपूर की पीरियड ड्रामा फिल्म 'शमशेरा' बॉक्स ऑफिस पर धराशायी हो गई। फिल्म रविवार को भी टिकट काउंटरों पर कोई बढ़त दिखाने में नाकाम रही। खराब ओपनिंग और शनिवार को दर्ज की गई गिरावट के बाद उम्मीद की जा रही थी कि फिल्म रविवार को बेहतर प्रदर्शन करेगी, लेकिन ऐसा हो न सका। फिल्म ने अपने पहले वीकएंड पर मात्र 31.50 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। जिसकी वजह से यह रणबीर कपूर के करियर की एक और फ्लॉप फिल्म बन गई है। कैसे? यह जानने के लिए पढ़िए हमारी पूरी रिपोर्ट... 

Shamshera Weekend Box Office Collection: Ranbir kapoor and 2022 lowest weekend  Film Falls Below JugJugg Jeeyo
फिल्म ‘शमशेरा - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

रणबीर कपूर की फिल्मों ने अपने ओपनिंग वीकएंड पर की थी कितनी कमाई?
रणबीर कपूर की फिल्मों के वीकएंड कलेक्शन की बात करें तो संजय दत्त पर बनी फिल्म 'संजू' का नाम टॉप पर आता है। राजकुमार हिरानी के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने अपने ओपनिंग वीकएंड पर 120.06 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। दीपिका पादुकोण स्टारर 'ये जवानी है दीवानी' ने पहले वीकएंड पर 62.11 करोड़ रुपये की कमाई कर दूसरा पायदान हासिल किया है। वहीं 'तमाशा', 'ऐ दिल है मुश्किल' और 'रॉकस्टार' ने क्रमश: 38.23 करोड़ रुपये, 35,60 करोड़ रुपये और 35 करोड़ रुपये की कमाई कर टॉप पांच में जगह बनाई है। वहीं रणबीर कपूर की हालिया रिलीज इस लिस्ट में आखिरी पायदान पर है। जी हां, फिल्म ने अपने पहले वीकएंड पर सिर्फ 31.50 करोड़ रुपये की कमाई। अगली स्लाइड में देखिए पूरी लिस्ट...

Shamshera Weekend Box Office Collection: Ranbir kapoor and 2022 lowest weekend  Film Falls Below JugJugg Jeeyo
फिल्म ‘शमशेरा - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
फिल्म ओपनिंग वीकएंड कलेक्शन
संजू 120.06 करोड़ रुपये
ये जवानी है दीवानी 62.11 करोड़ रुपये
तमाशा 38.23 करोड़ रुपये
ऐ दिल है मुश्किल 35.60 करोड़ रुपये
रॉकस्टार 35 करोड़ रुपये
बेशरम 34.37 करोड़ रुपये
बर्फी 34.25 करोड़ रुपये
राजनीति 34 करोड़ रुपये
जग्गा जासूस 33.17 करोड़ रुपये
शमशेरा 31.50 करोड़ रुपये
विज्ञापन
विज्ञापन
Shamshera Weekend Box Office Collection: Ranbir kapoor and 2022 lowest weekend  Film Falls Below JugJugg Jeeyo
शमशेरा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

2022 में रिलीज हुई फिल्मों का ओपनिंग वीकएंड कलेक्शन?
इस साल रिलीज हुईं बॉलीवुड फिल्मों की बात करें तो कार्तिक आर्यन की 'भूल भुलैया 2' ने ओपनिंग वीकएंड पर सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की लिस्ट में पहला स्थान हासिल किया है। वहीं अक्षय कुमार की 'सम्राट पृथ्वीराज', आलिया भट्ट की 'गंगूबाई काठियावाड़ी' और वरुण धवन की 'जुग जुग जियो' ने अपने पहले वीकएंड पर क्रमश: 39.40 करोड़ रुपये, 39.12 करोड़ रुपये और 36.93 करोड़ रुपये की कमाई की थी। एक तरफ जहां 'भूल भुलैया 2' और 'गंगूबाई काठियावाड़ी' ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया। वहीं दूसरी तरफ सम्राट पृथ्वीराज, बच्चन पांडे और जुग जुग जियो फ्लॉप साबित हुईं। यदि रणबीर कपूर की फिल्म की बात करें तो शमशेरा ने इन चारों फिल्मों से कम कमाई की है। यहां देखिए पूरा चार्ट..

विज्ञापन
Shamshera Weekend Box Office Collection: Ranbir kapoor and 2022 lowest weekend  Film Falls Below JugJugg Jeeyo
शमशेरा - फोटो : social media
फिल्म  ओपनिंग वीकएंड कलेक्शन
भूल भुलैया 2 55.96 करोड़ रुपये
सम्राट पृथ्वीराज 39.40 करोड़ रुपये
गंगूबाई काठियावाड़ी 39.12 करोड़ रुपये
जुग जुग जियो 36.93 करोड़ रुपये
बच्चन पांडे 36.17 करोड़ रुपये
शमशेरा 31.50 करोड़ रुपये
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed