फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इन अभिनेत्रियों को रास नहीं आई चकाचौंध की दुनिया, धार्मिक प्रचार प्रसार और अध्यात्म के लिए छोड़ दी इंडस्ट्री

Wed, 25 Nov 2020 02:28 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Wed, 25 Nov 2020 02:28 PM IST
विज्ञापन
Sana khan to mamta kulkarni these actresses who quit industry for religious reasons
ममता कुलकर्णी, सना खान, जायरा वसीम - फोटो : इंस्टाग्राम

अभिनेत्री सना खान इन दिनों अपनी शादी को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने इस्लाम धर्म के प्रचार-प्रसार के लिए ग्लैमरस इंडस्ट्री से किनारा कर लिया। सना फिल्म धन धना धन गोल, जय हो, वजह तुम हो और टॉयलेट एक प्रेम कथा में काम कर चुकी हैं। इसके अलावा वह झलक दिखला जा 7, खतरों के खिलाड़ी 6, कॉमेडी नाइट्स बचाओ और एंटरटेनमेंट की रात में भी नजर आई हैं। सना ने हाल ही में गुजरात के सूरत में मौलाना अनस मुफ्ती से शादी की है। बॉलीवुड के कई ऐसे सितारे हैं जिन्होंने अध्यात्म और धार्मिक प्रचार प्रसार के लिए अभिनय की दुनिया से दूरी बना ली।

Sana khan to mamta kulkarni these actresses who quit industry for religious reasons
ममता कुलकर्णी - फोटो : instagram/mamtakulkarni201972_official

ममता कुलकर्णी
90 के दशक की बॉलीवुड अभिनेत्री ममता कुलकर्णी ने अपनी बोल्ड अदाओं से दर्शकों के दिलों में एक खास पहचान बनाईं। ममता ने टॉपलेस फोटोशूट कराकर तहलका मचा दिया था। नामी प्रोड्यूसर्स और निर्देशकों ने ममता कुलकर्णी को अपनी फिल्म में लेने की इच्छा जाहिर की और यहीं से ममता कुलकर्णी के लिए स्टारडम का नया रास्ता शुरू हुआ लेकिन किसे पता था कि कुछ सालों बाद वह शोहरत और स्टारडम से दूर हो जाएंगी। शुरुआत में ममता के अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन से संबंधों की खबरें थीं, लेकिन कुछ समय बाद ही उनका नाम ड्रग तस्करी करने वाले विजय गोस्वामी के साथ जुड़ गया। बताया जाता है कि दोनों ने शादी भी कर ली। तस्करी के चलते विक्की जेल चला गया। इसके बाद ममता भक्ति में डूब गईं और उन्होंने 'ऑटोबायोग्राफी ऑफ एन योगिन' नाम की एक किताब लिखी।

Sana khan to mamta kulkarni these actresses who quit industry for religious reasons
जायरा वसीम (फाइल फोटो) - फोटो : फेसबुक

जायरा वसीम
दंगल फेम अभिनेत्री जायरा वसीम ने अपने अभिनय से सभी को कायल कर दिया लेकिन जल्द ही जायरा ने फिल्म इंडस्ट्री से दूरी बना ली। उन्होंने दंगल, सीक्रेट सुपरस्टार और द स्काई इज पिंक फिल्म में काम किया है। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा कर जायरा ने लिखा था कि वे अब धर्म के प्रचार पर पूरा ध्यान लगाएंगी। उनके इस फैसले से सभी हैरान रह गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Sana khan to mamta kulkarni these actresses who quit industry for religious reasons
सोफिया हयात - फोटो : instagram/sofiahayat

सोफिया हयात
बिग बॉस में हिस्सा ले चुकीं सोफिया हयात ने कई फिल्मों में भी काम किया है। सोफिया अब फिल्मी दुनिया से किनारा कर चुकी हैं। वे खुद को नन बताती हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर नन के तौर पर कई तस्वीरें साझा की हैं।

विज्ञापन
Sana khan to mamta kulkarni these actresses who quit industry for religious reasons
अनु अग्रवाल - फोटो : ट्विटर

अनु अग्रवाल
फिल्म आशिकी फेम अभिनेत्री अनु अग्रवाल की जिंदगी उस वक्त बदल गई जब वे एक दुर्घटना की शिकार हो गई थीं। उस हादसे के बाद वे करीब एक महीने तक कोमा में थीं। जब अनु ठीक हुईं तो वे अध्यात्म की ओर मुड़ गईं। अब अनु योगा करती हैं और आध्यात्मिक जिंदगी जीती हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed